Netflix ने iPhone को दिया नया इंटरफेस ऐप, जाने कैसे करता है काम

नेटफ्लिक्स अक्सर अपसे ऐप में कोई न कोई बदलाव करता रहता है। Netflix ने हाल ही में अपने ऐप के आईओएस वर्जन को अपडेट किया है जो आईफोन यूजर्स को स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए एक नया रूप प्रोवाइट करेगा। इस अपडेट ने Netflix App के iphone वर्जन में एक फ्रेश इंटरफ़ेस को जोड़ा गया है । बता दें कि यह लेटेस्ट इंटरफेस आप को बेहतर एनिमेशन प्रोवाइट करेगा। जैसे ही यूजर्स फोन के साथ घूमता है, यह सुविधा स्क्रीन पर एलिमेंट्स को ट्रांसफर कर देगी। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी और जानकारियां।
नेटफ्लिक्स का नया इंटरफेस इस तरह से करेगा काम
बात दें कि जिन आईफोन यूजर्स ने अपने नेटफ्लिक्स ऐप को अपडेट किया है, वे अब एक बड़ा कार्ड देख सकेंगे। ये कार्ड प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी फिल्म या सीरीज का एडवर्टाइजमेंट करेंगे।
Netflix App से सर्च करना होगा आसान
IPhone App पर Netflix App को फिर से डिज़ाइन करने से कई काम भी आसान हो गए हैं। इसमें आप मटेरियल को फ़िल्टर कर सकते हैं, प्रोफाइल के बीच स्विच करना या सर्च ऑप्शन का यूज करना आसान होता है। ये काम आपके द्वारा ब्राउज़ किए जा रहे ऐप के किसी भी हिस्से से किए जा सकता है।

इस अपडेट के साथ, जब यूजर्स किसी मूवी या शो पर टैप करते हैं, तो उसका आर्ट कवर उसके बारे में सभी डिटेल्स को दिखाने के लिए फैल जाएगा। इस अपडेट ने जल्द ही आने वाले टैब को भी नया रूप दिया है।
iPhone यूजर्स के लिए नया नेटफ्लिक्स ऐप
पूराने नेटफ्लिक्स यूआई डिजाइनर जनम त्रिवेदी ने ऐप के रीडिज़ाइन के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट को शेयर किया है। आईओएस पर नेटफ्लिक्स ऐप के लिए लेटेस्ट इंटरफेस पर काम करने वाले त्रिवेदी ने बताया है कि कंपनी ने 2022 में इंटरफेस डेवलप करना शुरू किया था।
नेटफ्लिक्स टीवीओएस ऐप इंटरफेस पर कर सकता है काम
त्रिवेदी ने यह भी बताया कि नेटफ्लिक्स ऐप अपडेट के साथ आने वाले सभी बदलाव को भी अंडरलाइन किया है। इसमें एक नया बिलबोर्ड लेआउट को शामिल किया गया है जो यूजर्स के आंदोलनों का जवाब देगा। ऐप में इंटरफेस, बेस्ट वॉलपेपर ग्रेडिएंट और एक इंटरैक्टिव कार्ड ट्रांज़िशन वर्क कैपेसिटी को भी जोड़ता है। इसमें नए प्रोफाइल एनिमेशन, हैप्टिक्स और भी बहुत कुछ शामिल किया गया हैं। त्रिवेदी का यह भी दावा है कि नेटफ्लिक्स टीवीओएस ऐप के लिए एक नए इंटरफेस पर भी काम कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








