Home
Apps

Netflix पर अब अपने पसंदीदा सीन का लें स्क्रीनशॉट और करें शेयर, जानें कैसे?

Netflix ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम 'Moments' है। इस फीचर के यूज से आप किसी भी फिल्म या सीरीज का कोई भी सीन सेव कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही किसी भी सीन का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

नेटफिलिक्स पर पहले स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता था, क्योंकि कंपनी नहीं चाहती थी कि कोई भी उसे शेयर करें। लेकिन अब कंपनी ने इस फीचर को पेश कर यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा दे दी है। इस फीचर को कंपनी ने अभी iPhone यूजर्स के लिए पेश किया है और जल्द ही यह एंड्रॉयड यूजर्स को भी मिल जाएगा।

Netflix पर अब अपने पसंदीदा सीन का लें स्क्रीनशॉट

क्या है ये Moments फीचर

मान लीजिए की आप Netflix पर कोई सीरीज या मूवी देख रहे हैं और आपको कोई सीन बहुत पसंद आया है और आप उसे सेव कर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं। तो आप Moments फीचर की मदद से आसानी से ऐसा कर सकते हैं।

इस फीचर की मदद से आप किसी भी सीन को सेव कर सकते हैं और उसे बाद में दोबारा देख भी सकते हैं। इसके लिए बस आपको उस सीन पर टैप करना है और उसे सेव करना है। ऐसे में जब भी आप उस सीरीज या मूवी को दोबारा देखेंगे, तो आप सीधे उस सेव किए हुए सीन पर जा सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे शेयर?

इस फीचर पर अपने पसंदीदा सीन को शेयर करना भी बहुत आसान है। आप नेटफिलिक्स ऐप पर सीधे ही सेव किए सीन को Instagram, Facebook या किसी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। कंपनी चाहती है कि लोग अपने पसंदीदा सीन को अधिक से अधिक शेयर करें।

बता दें कि Netflix ने एक नया ऐड कैम्पेन शुरू किया है, जिसका नाम It's So Good है। इस कैम्पेन में कई फैमस सेलिब्रिटीज नेटफिलिक्स के शोज और मूवी के बारे में बात कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix has introduced a new feature called 'Moments'. Using this feature, you can save any scene of any movie or series and share it with your friends. You can also take a screenshot of any scene.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X