Netflix अपना बेसिक प्लान इन देशों में कर रहा खत्म, यहां जानिए वजह
Netflix Base Plan: OTT प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स ने अपने सबसे कम कीमत वाले बेसिक प्लान को बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने Q4 2023 के लिए अपनी लेटेस्ट इनकम रिपोर्ट जारी की है।
इसकी ऐड-सपोर्टेड स्कीम विज्ञापनों वाले मार्केट में सभी नेटफ्लिक्स साइन-अप का 40 प्रतिशत तक का हिस्सा है। अपने रेवन्यू को बढ़ाने के लिए कंपनी अब कुछ देशों में अपने बेसिक प्लान को बंद करने की तैयारियों में है।

उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी 2024 के तीमाही तक इसे पूरी तरह से बंद कर सकती है। कंपनी कनाडा और यूके में अपने सबसे कम कीमत वाले बेसिक प्लान्स को बंद करने की तैयारी में है।
जानें कंपनी की योजना: नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान की कीमत शुरुआत में $10 या £7 हुआ करता था, लेकिन कंपनी ने अक्टूबर में इसकी कीमत में इजाफा करते हुए इसे बढ़ाकर $12 या £8 कर दिया था।

बता दें, कंपनी ने पिछले जुलाई से नए ग्राहकों के लिए बेसिक प्लान को भी उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमतें बढ़ाने के बजाए कंपनी यह सभी नए और पुराने ग्राहकों के लिए अपनी योजना को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है।
जिससे ग्राहकों के पास कंपनी के महंगे विज्ञापन-मुक्त प्लान ($ 16.49 या £ 11 प्रति माह से शुरू) या फिर विज्ञापनों के साथ एक सस्ता प्लान ($ 6 या £5 प्रति माह) चुनने का ही ऑप्शन होगा।

जानिए नेटफ्लिक्स के बारे में: नेटफ्लिक्स एक सब्सक्रिप्शन आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें ग्राहक फिल्में, टीवी शोज देखते हैं। यह लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है। जो दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है।
नेटफ्लिक्स यूजर्स को उनकी पसंद की कंटेंट को स्ट्रीम करने की परमिशन भी देता है। इसे ग्राहक अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्ट टीवी सहित अन्य उपकरणों पर देख सकते हैं।
यहां जानें नेटफ्लिक्स के सर्विस को कैसे लिया जाए: नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी सदस्यता खरीदने और एक अकाउंट बनाने की जरूरत होगी। एक बार अकाउंट बनने के बाद आप इसे साइन इन कर सकते हैं और अपनी पसंद के कंटेंट को इसमें देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








