Home
Apps

गेमर्स की बल्ले-बल्ले, Netflix ने जारी किया नया App, अब टीवी पर भी खेल सकेंगे गेम, जानें कैसे?

Netflix Gaming Control App Launched: अगर आपको भी फोन के छोटे स्क्रीन पर गेम खेलने में परेशानी हो रही है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एप्पल एप्प स्टोर पर एक नया ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराया है, जिसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन के अलावा अपने टीवी पर भी गेमिंग का लुप्त उठा सकते हैं। नेटफ्लिक्स गेम कंट्रोलर एप्प के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, यह एप्प आपके टीवी के साथ एक्सेस कर आपको आपके स्मार्टफोन या फिर किसी अन्य डिवाइस का उपयोग करके नेटफ्लिक्स पर कई गेम्स को खेलने का परमिशन देता है।

इसके तहत कौन-कौन से गेम्स को खेल सकेंगे?

नेटफ्लिक्स के कौन से गेम को TV पर खेला जा सकता है। इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं टेकक्रंच की रिपोर्ट की मानें तो, पिछले साल 2022 में गेमिंग के नेटफ्लिक्स वीपी माइक वर्दु ने बताया था कि, कंपनी क्लाउड गेमिंग पेशकश की खोज कर रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि, कंपनी दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक नया गेमिंग स्टूडियो खोलने जा रही है। जिसका नेतृत्व ब्लिजार्ड एंटरटेनमेंट में ओवरवॉच के पूर्व कार्यकारी निर्माता चाको सोनी करेंगे।

Netflix ने जारी किया नया App, अब टीवी पर भी खेल सकेंगे गेम, जानें कैसे

वर्दु की मानें तो वह नेटफ्लिक्स को PlayStation और Xbox के कॉम्पिटीटर के रूप में नहीं देखते हैं। मई में, नेटफ्लिक्स में एक्सटर्नल गेम्स के वीपी लीन लूम्बे ने क्लाउड गेमिंग के लिए कंपनी की योजनाओं के बारे में उन्होंने बात की थी। उन्होंने आगे कहा कि, हमारा आइडिया है कि, हमारे यूजर्स अपने पास मौजूद किसी भी नेटफ्लिक्स डिवाइस पर गेमिंग का आनंद उठा सकें। क्लाउड गेमिंग हमें किसी भी स्क्रीन पर गेम तक आसान पहुंच प्रदान करने में सक्षम बनाने में मदद करेगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में Netflix को आईफोन बेस्ड गेम कंट्रोलर पर काम करते हुए देखा गया है। इसके बाद जुलाई में, नेटफ्लिक्स ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए एक नया पर्सनलाइज टैब 'माई नेटफ्लिक्स' पेश किया, यह एख वन-स्टॉप शॉप है, जो आप जो देखना चाहते हैं उसे ढूंढने में आपकी मदद करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix has launched a new app Netflix Gaming Control. With the help of which you can now play gaming on your TV as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X