Instagram में आ रहा नया अपडेट, अपकमिंग फीचर को पहले ही ट्राई करने का मिलेगा मौका
वर्तमान में अगर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अधिक किया जाता है, तो वह Instagram है। यह शॉर्ट वीडियो ऐप अपने यूजर्स को रील्स क्रिएट करने और अपने दोस्तों के साथ शेयर करने की परमिशन प्रदान करता है। अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए और यूजर्स को मजेदार एक्सपीरियंस से जोड़ने के लिए इसमें नए-नए अपडेट्स भी पेश किए जाते हैं।
Meta के स्वामित्व वाला Instagram अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। ऐप में इस अपडेट के आने के बाद यूजर्स किसी फीचर के लॉन्च होने के पहले ही उसे टेस्ट कर सकेंगे। इस फीचर के आने के पहले यूजर्स को किसी भी फीचर को ट्राई करने के लिए बीटा टेस्टर बनना पड़ता है। लेकिन इस फीचर के बाद यूजर्स पहले से ही किसी फीचर को ट्राई कर सकेंगे।

क्या है Instagram का नया अपडेट
दरअसल, Instagram अपने यूजर्स के लिए 'Early Access' का नाम का फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को इस ऐप में आने वाले किसी भी नए फीचर को पहले से ही ट्राई करने का मौका मिलेगा। सरल शब्दों में समझे तो इस फीचर के आने के बाद आपको पहले से ही किसी अपकमिंग फीचर को ट्राई करने का एक्सेस मिल जाएगा।
Instagram के अपकमिंग फीचर्स
मिली जानकारी के अनुसार, Instagram पर जल्द ही AI से बनी थीम नजर आएगी। इस थीम का इस्तेमाल यूजर्स चैट आदि के लिए कर सकेंगे। इसके अलावा Instagram क्रॉस पोस्टिंग फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसके आने के बाद यूजर्स को एक ही जगह से Facebook, Instagram, WhatsApp और Thread पर पोस्ट कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








