Home
Apps

Instagram यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, अब कर सकेंगे स्टोरी पर कमेंट

Instagram एक ऐसा लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो मेकर प्लेटफॉर्म है, जो कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव यूजर्स की संख्या करोड़ों में हैं। अपनी इसी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए कंपनी इसे बेहतर बनाने के प्रयास में लगी रहती है।

इसी कड़ी में Instagram ने एक नया फीचर जोड़ा है, जो कि यूजर्स को बेहद ही पसंद आने वाला है। इस फीचर की मदद से Instagram यूजर्स अब स्टोरीज पर भी कमेंट करने में सक्षम होंगे। चलिए इस ऐप के नए फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Instagram यूजर्स अब कर सकेंगे स्टोरी पर कमेंट

क्या है Instagram का नया फीचर

अब तक आपको सिर्फ स्टोरीज पर रिप्लाई का ऑप्शन मिलता था, जो कि आपको आगे भी मिलेगा। अगर आप किसी की स्टोरी पर रिप्लाई करते थे, तो मैसेज प्राइवेट होता था और सीधे यूजर के पास जाता था। लेकिन स्टोरीज पर होने वाली कमेंट पब्लिक रहेंगे।

ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि Instagram पर लोग स्टोरीज का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए कंपनी ने लोगों के स्टोरीज एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस फीचर को ऐड किया है। ये दिखाता है कि प्लेटफॉर्म यूजर इंगेजमेंट को बढ़ाने पर काम कर रहा है।

स्टोरीज पर कमेंट करना होगा आसान

पहले हमें स्टोरीज पर सिर्फ DM का ऑप्शन मिलता था, लेकिन अब Instagram ने स्टोरी पर कमेंट का नया फीचर जोड़ दिया है। जैसे आपकी स्टोरी 24 घंटे तक दिखती है, वैसे ही स्टोरी पर किए गए कमेंट भी सिर्फ 24 घंटे के लिए विजिबल होंगे। कंपनी द्वारा इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है और जल्द ही ये अपडेट सभी यूजर्स को भी मिलेगा।

आपको बता दें कि स्टोरी पर केवल वही लोग कमेंट कर सकते हैं, जो कि एक दूसरे को फॉलो करते हैं। यानी की हर कोई आपकी स्टोरी पर कमेंट नहीं कर पाएगा। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि स्टोरीज के एक्सपायर होने के बात आर्काइव में कमेंट नजर आएंगे या नहीं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X