WhatsApp में आ रहे नए फीचर्स, चैट में इवेंट प्लानिंग, इंटरैक्टिव स्टेटस और बहुत कुछ
WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूडर्स के अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट बीटा वर्जन में प्राइवेट चैट में इवेंट शेड्यूलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे यूजर्स अपनी चैट के दौरान इवेंट्स को आसानी से प्लान कर सकेंगे। इसके अलावा व्यू वन्स मीडिया लिंक किए गए डिवाइस पर भी उपलब्ध होगा और स्टेटस अपडेट्स को अब स्टिकर और फोटो के साथ और अधिक क्रिएटिव तरीके से शेयर किया जा सकेगा।
निजी चैट में इवेंट शेड्यूल करना
WhatsApp ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को ग्रुप चैट में इवेंट और रिमाइंडर बनाने की सुविधा दी है, जिससे टीमों और समुदायों के लिए समन्वय करना आसान हो गया है। अब लेटेस्ट बीटा वर्जन में यह फीचर व्यक्तिगत चैट्स में भी उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स बिना चैट विंडो छोड़े व्यक्तिगत मीटिंग्स डेडलाइन्स और कैजुअल हैंगआउट को आसानी से शेड्यूल कर सकेंगे।

WABetaInfo के अनुसार WhatsApp का नया इवेंट शेड्यूलिंग फीचर्स उपयोगकर्ताओं को इवेंट से जुड़े विवरण जैसे लोकेशन, वीडियो कॉल लिंक या रिमाइंडर को चैट में संलग्न करने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि यदि आप किसी मित्र के साथ योजना बना रहे हैं या सहकर्मी के साथ डेडलाइन तय कर रहे हैं, तो आप सीधे चैट में इवेंट सेट कर सकते हैं और दोनों प्रतिभागियों को रिमाइंडर प्राप्त होंगे।
यह कदम WhatsApp द्वारा सही समय पर उठाया गया है, खासकर जब Apple iPhone और iPad के लिए एक नया ईवेंट आमंत्रण ऐप विकसित कर रहा है। हालांकि Apple का टूल एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में काम करेगा, WhatsApp का तरीका ईवेंट शेड्यूलिंग को सीधे चैट में एकीकृत करता है, जिससे सभी जानकारी एक ही स्थान पर बनी रहती है और यूजर्स को आसानी से प्लानिंग और समन्वय करने की सुविधा मिलती है।
WhatsApp की बड़ी सीमाओं में से एक यह रही है कि View Once फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज केवल प्राथमिक डिवाइस पर ही खोले जा सकते थे, जिससे उपयोगकर्ताओं को परेशानी होती थी, खासकर जब वे अपने फोन, टैबलेट या डेस्कटॉप के बीच स्विच करते थे। अब यह फीचर आखिरकार लिंक गए डिवाइस पर भी काम करेगा, जिससे यूजर्स को इन मीडिया फाइल्स को किसी भी डिवाइस पर देखने में आसानी होगी।
WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने अब कुछ बीटा टेस्टर को लिंक किए गए डिवाइस पर सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मीडिया देखने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा पहले क्यों उपलब्ध नहीं थी, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में Android और iOS पर इस अपडेट को व्यापक रुप से रोल आउट किया जाएगा।
हालांकि कुछ चीजें अभी भी लिंक किए गए डिवाइस पर नहीं की जा सकतीं, जैसे किसी का लाइव स्थान देखना या प्रसारण सूची प्रबंधित करना, WhatsApp ने अपने सपोर्ट पेज से View Once मीडिया प्रतिबंधों का उल्लेख हटा लिया है। इसका मतलब है कि यह सुविधा जल्द ही पूरी तरह से उपलब्ध होने वाली है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।
WhatsApp अपने स्टेटस फीचर को और आकर्षक बनाने के लिए एक नया अपडेट लेकर आया है, जो इंस्टाग्राम स्टोरीज से प्रेरित है। बीटा वर्जन में देखा गया एक नया स्टिकर फोटो फीचर उपयोगकर्ताओं को एक कंटेंट स्टिकर का उपयोग करके एक ही स्टेटस अपडेट पर कई इमेज को ओवरले करने की सुविधा देगा, जिससे स्टेटस अपडेट्, और भी इंटरएक्टिव और क्रिएटिव हो जाएंगे।
WhatsApp अब उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग स्टेटर अपडेट पोस्ट करने के बजाय अपने वीडियो या फोटो पर स्टिकर जैसी इमेज का आकार बदलने, उन्हें फिर लगाने और फॉर्मेट करने की सुविधा देगा। ये स्टिकर विभिन्न आकृतियों में उपलब्ध होंगे, जैसे चौकोर, गोलाकार और स्टार फॉर्मेंट जिससे उपयोगकर्ताओं को अपनी स्टेटस अपडेट्स में अधिक रचनात्मकता दिखाने की स्वतंत्रता मिलेगी।
WABetaInfo के मुताबिक WhatsApp का नया स्टिकर फोटो फीचर अभी विकासधीन है और इसे भविष्य के अपडेट में पेश किया जाएगा। इस फीचर के जरिए WhatsApp अपने स्टेटस अपडेट्स को अधिक इंटरएक्टिव बना रहा है, जिससे यह इंस्टाग्राम स्टोरीज और स्नैपचैट जैसी सेवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने की दिशा में एक कदम और बढ़ रहा है।
कब से होगा उपलब्ध
जैसा कि सभी बीटा सुविधाओं के साथ होता है, इन अपडेट्स के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होने की कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं है। जो लोग इन सुविधाओं को जल्दी आजमाना चाहते हैं, उनके लिए WhatsApp बीटा Google Play Store और iOS के लिए TestFlight के माध्यम से उपलब्ध है, हालांकि इसकी पहुंच सीमित है।


Click it and Unblock the Notifications








