Home
Apps

अब QR कोड स्कैन कर की जा सकेगी चैट ट्रांसफर, नए यूजर्स के लिए WhatsApp की बड़ी प्लानिंग

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp यूजर्स एक्सपीरियंस के लिए हर दिन कुछ नया पेश करता है। प्रत्येक कुछ महीने से यह देखने को मिल रहा है कि कंपनी कुछ ना कुछ नया अपडेट जारी करती है, ताकि यह अपने यूजर्स को पहले से अधिक एक्सपीरियंस प्रदान कर सके।

अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके आने के बाद आने वाले नए WhatsApp यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। बता दें कि नए यूजर्स को चैट ट्रांसफर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

अब QR कोड स्कैन कर WhatsApp पर की जा सकेगी चैट ट्रांसफर

QR कोड स्कैन कर होगी चैट ट्रांसफर

अगर आप भी बार-बार अपनी चैट डिलीट होने से परेशान हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके आने के बाद सिर्फ QR कोड स्कैन करके एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में चैट ट्रांसफर की जा सकेगी। ऐसे में गूगल ड्राइव की निर्भरता भी खत्म हो जाएगी।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक यह नया फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.9.19 पर देखा गया है। इस फीचर की खासियत यह है कि जब कोई यूजर अपना फोन बदलेगा और दूसरे फोन में WhatsApp इंस्टॉल करेगा तो लॉगिन के दौरान उसे क्यूआर कोड का ऑप्शन मिलेगा। इस कोड को स्कैन करके पुरानी डिवाइस से नई डिवाइस में चैट को आसानी ट्रांसफर किया जा सकेगा।

पहले भी आई थी इस फीचर से जुड़ी जानकारी

वैसे तो इस फीचर के बारे में पहले भी WhatsApp ने जानकारी शेयर की थी, लेकिन अभी तक इस फीचर पर काम ही चल रहा है। इसे पब्लिक के लिए कब रिलीज किया जाएगा, इससे जुड़ी कोई जानकारी कंपनी की तरफ से शेयर नहीं की गई है। वहीं अगर यह फीचर कंपनी लेकर आती है, तो यह सभी के लिए बड़ा फायदेमंद होगा और फोन को बदलने के बाद भी व्हाट्सऐप पर चैट खत्म होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now chat transfer can be done by scanning QR code, WhatsApp has a big plan for new users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X