अब इस एप से मात्र 19 पैसे में करें लोकल और एसटीडी कॉल्स..!!
oi
-Agrahi
By Agrahi
प्रचलित इंटरनेशनल वॉइस कालिंग एप रिंगों ने भारत के लिए सस्ती कॉल दरें लाने का एलान किया है। रिन्गो भारत में 19 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और एसटीडी कॉल्स का टैरिफ पेश कर रही है। वॉइस कालिंग एप रिंगों इसी साल भारत में लॉन्च हुई थी।
अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर की कॉल दरों को देखा जाए तो कई कंपनियां एसटीडी कॉल के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट और लॉकल के लिए 0.40 प्रति मिनट तक चार्ज करती हैं। जो कि रिंगों द्वारा पेश की गई कॉल दरों की तुलना में काफी ज्यादा हैं।
रिंगों की सेवा का लाभ उठाने के लिए यूजर को सबसे पहले यह डाउनलोड करनी होगी। इस एप की सबसे खास बात है कि इसका लाभ उठाने के लिए जरुरी नहीं कि जिस व्यक्ति को यूजर कॉल करे उसके पास भी यह एप हो।
रिंगो के फाउंडर और सीईओ भविन तुरखिया ने कहा कि, "हमारा लक्ष्य पूरे विश्व में फोन कॉलिंग को सस्ता, सरल और बिना किसी अवरोध के लोगों तक पहुंचाना है। भारत में हमारी लोकल कॉल की सर्विस ना सिर्फ सबसे सस्ती है बल्कि बाकी पेचीदा चीजों से भी दूर है।"
Now make cheap calls by Ringo App. International voice calling app has announced local and std calls at rupees 19 paisa per minute. Isn't it great. So download the app and enjoy calling.