Home
Apps

अब बिजनेस करने वालों के लिए Whatsapp का नया फीचर, देगा कई फायदे

Whatsapp अपने ऐप में लगातार नए फीचर्स को एड करने का ऐलान कर रहा है। अब यह एक और नया फीचर लेकर आया है, जो कि बिजनेस करने वालों के लिए एक तोहफे के रूप में माना जा रहा है। अगर आप भी Whatsapp के जरिए अपने बिजनेस को बढ़ाते हैं या चलाते हैं, तो आइए हम आपको इस अपकमिंग फीचर के बारे में बताते हैं।

Whatsapp के इस अपकमिंग फीचर का नाम 'कॉन्टैक्ट नॉट्स' फीचर है, जो कि यूजर्स को वेब वर्जन में मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह फीचर मुख्य रूप से बिजनेस अकाउंट के लिए कस्टमर कॉन्टैक्ट्स और उनके साथ की गई बातचीत में मिली मुख्य जानकारियों को सिक्योर रखने यानी सेव करने की सुविधा प्रोवाइड करेगा। आपको बता दें कि एंड्रॉइड के लिए इस फीचर को लाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कंपनी Whatsapp के वेब वर्जन में भी इस फीचर को लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अब बिजनेस करने वालों के लिए Whatsapp का नया फीचर

Webbetainfo ने X पर इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे यह पता चलता है कि Whatsapp में आने वाला यह फीचर कैसे काम करेगा। इस फीचर की मदद से Whatsapp पर बिजनेस को आगे बढ़ाने और चलाने वाले यूजर्स किसी भी स्पेसिफिक कस्टमर की कुछ जरूरी डिटेल्स और बातचीत को उनके चैट प्रोफाइल में आने वाले नए सेक्शन नोट्स में लिख सकेंगे। इससे यूजर्स को याद रहेगा कि उनकी और कस्टमर्स के बीच क्या डील हुई थी और इसके साथ वे भविष्य में बिजनेस को आगे ले जाना चाहते हैं या नहीं।

Whatsapp बिजनेस के यूजर्स इस फीचर के जरिए अपने स्पेसिफिक कस्टमर्स की कुछ खास डिटेल्स जैसे पहले हुई बातचीत, मीटिंग, कस्टमर्स की यूनिक पसंद, पेमेंट्स के लिए स्पेसिफिक डिटेल्स आदि को संभालकर सेव कर सकते हैं। Whatsapp का इस फीचर को लेकर कहना है कि इसकी मदद से बिजनेस यूजर्स को अपने बिजनेस को बढ़ाने में एक नई दिशा मिलेगी।

इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को कस्टमर की डिटेल्स सेव करने के लिए किसी अन्य टूल्स या नई एक्सेल शीट आदि बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे Whatsapp में ही सारी डिटेल्स को सेव कर सकते हैं। इस फीचर की वजह से बिजनेसमैन को यह याद रहेगा कि किसी खास कस्टमर की क्या रिक्वायरमेंट है और भविष्य में उनकी पसंद के ऑफर Whatsapp के जरिए पेश किए जा सके।

हम आपको इस फीचर की सबसे खास बात के बारे में बताते हैं कि अगर आप अपने किसी भी कस्टमर्स की किसी डिटेल्स को कॉन्टैक्ट नोट्स में सेव करते हैं, तो यह सिर्फ आपको ही नजर आएगी। इस डिटेल्स को अन्य कोई यूजर्स नहीं देख सकेंगे। अब देखना यह होगा कि इस फीचर को Whatsapp कब तक लॉन्च करती है। आपको बता दें कि इसके अलावा Whatsapp और भी कई सारे फीचर्स को लेकर आने वाली है, जिसमें स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now new feature of Whatsapp for business people, will give many benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X