Home
Apps

इंटरनेशनल हो या डोमेस्टिक जल्द मिल सकेंगा फ्री कॉलिंग का मजा

By Super

यदि आपके लिए भी प्रतिमाह का मोबाइल बिल चिंता का विषय बना हुआ है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब एक ऐसे ऐप को तैयार किया जा रहा है जिससे आपका न केवल फ्री डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल कॉल्स का भी सपना पूरा हो सकेगा।

इंटरनेशनल हो या डोमेस्टिक जल्द मिल सकेंगा फ्री कॉलिंग का मजा

आपको बता दें कि सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी Gentay Communications द्वारा Nanu एप तैयार किया गया है। इस एप से भारत सहित अनेक देशों के यूजर्स फ्री में डोमेस्टिक व इंटरनेशनल कॉल्स कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे भारतीय यूजर्स 3जी के बिना भी इंटरनेशनल कॉल्स कर सकेंगे। इस संबंध में मार्टिन निगेट (संस्थापक व सीइओ, Gentay Communications) ने कहा कि "Nanu फोन एप 2जी नेटवर्क पर सरलता से ऑपरेट किया जा सकेगा व यह अल्ट्रा लो-बैंडविथ पर काम करता है। अन्य ऐप्स की अपेक्षा यह ऐप एक मिनट में मात्र 105 केबी डाटा की ही खपत करता है।"

उन्होंने आगे कहा कि "हमने एक वर्ष पहले वादा किया था कि हम प्रत्येक जगह प्रत्येक मनुष्य के लिए फोन बिल्स को खत्म कर देंगे और अब Nanu के 2.0 वर्जन को लांच करके हम इस वादे को निभाने की ओर अग्रसर हैं।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का ड्रीम है कि ‘'सभी जगह हर किसी के लिए फोन बिल्स को खत्म कर देगी'' जिसके लिए उसने कॉलिंग एप का नया वर्जन तैयार किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Soon one can have the pleasure of making free calls national or international. Singapore telecom company is developing an application which can make this happen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X