अब Blinkit से 10 मिनट में ऑर्डर करें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, जानें कहां शुरू हुई नई सर्विस
अगर आप लैपटॉप, मॉनिटर या फिर प्रिंटर का यूज करते हैं और नया प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है। अब आप जब चाहे, तब अपनी जरूरत के हिसाब से इन इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को अपने घर ऑर्डर कर सकते हैं, वो भी मात्र 10 मिनट में।
दरअसल, Blinkit लगातार अपनी सर्विसेज बेहतर करने में जुटी हुई है। अब कंपनी ने अपनी सर्विस में फिर कुछ नया एड किया है, जिसे जानकार आप खुश हो जाएंगे।

बता दें कि कंपनी ने गुरुवार को लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की मात्र 10 मिनट में डिलीवरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने फिलहाल ये सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में शुरू की है। आगे जानें...।
10 मिनट में डिलीवर होंगे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स
कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Alibinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि हमारे पास HP के लैपटॉप, Lenovo, MSI, Zebronics के मॉनिटर्स और Canono एवं HP के प्रिंटर हैं। इतना ही नहीं, हम अपने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ा रहे हैं और इसके लिए हमने कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ टाई-अप भी किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर डिलीवरी Blinkit के बड़े ऑर्डर से फ्लीट होगी। हम जल्द ही ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स की संख्या में बढ़ोत्तरी करेंगे, ताकि यूजर्स को घर बैठे ही 10 मिनट में डिलीवरी की सुविधा का अधिक लाभ मिल सकें।
एम्बुलेंस सर्विस भी हुई शुरू
हाल ही में Blinkit ने अपने ऐप पर एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की है। यह नई सर्विस फिलहाल गुरुग्राम में शुरू हुई है। इस सर्विस की वजह से लोग इमरजेंसी में एम्बुलेंस की बुकिंग कर सकते हैं, जो कि 10 मिनट में आकर आपके दरवाजे पर खड़ी हो जाएगी। कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कन्फर्म किया है कि आने वाले महीनों में पूरे भारत में इस सर्विस को शुरू किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








