Home
Apps

अब Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, Zomato ने डिलीवरी पर बढ़ाया चार्ज

जब कभी भी आपको भूख लगती है, फिर चाहे दिन हो या रात और आपका खाना पकाने का मन नहीं करता हैं। ऐसे में आप अपना फोन उठाते है और ऑनलाइन अपना फूड ऑर्डर करके किसी भी जगह पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठा सकते हैं। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे पहला ऑप्शन आपके दिमाग में Zomato का आता है। लेकिन अब यह भी अपनी डिलीवरी पॉलिसी में परिवर्तन करने जा रहा है। अब Zomato से खाना ऑर्डर करना आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है।

दरअसल, Zomato ने खाने की डिलीवरी पर लगने वाले चार्ज को 25 फीसदी बढ़ा दिया है। कहने का मतलब यह है कि अब आपको Zomato से खाना ऑर्डर करने पर 5 रूपये ज्यादा देने होंगे। आपको बता दें कि फिलहाल यह चार्ज दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में लागू होगा।

अब Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा आपको महंगा

इससे पहले भी कंपनी ने अगस्त 2023 में सबसे पहले 2 रुपये प्रति ऑर्डर का चार्ज लेना शुरू किया था। इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 3 रुपये कर दिया था। जनवरी 2024 में Zomato ने एक बार फिर से खाने के ऑर्डर का चार्ज बढ़ाकर 4 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया था और अब यह बढ़कर 5 रुपये हो गया है।

क्या होता है फ्लैट चार्ज : Zomato द्वारा बढ़ाया गया डिलीवरी चार्ज एक तरह का फ्लैट चार्ज है, जो कि हर ऑर्डर पर लगेगा। यह चार्ज डिलीवरी चार्ज के अलावा लगता है। डिलीवरी चार्ज वैसे भी Zomato Gold के मेंबर्स के लिए माफ हो जाता है, लेकिन ये नया 5 रुपये वाला उनसे भी वसूला जाएगा। Zomato Gold एक मेंबरशिप है, जहां यूजर्स पहले से पेमेंट करके डिस्काउंट और फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं पाते हैं।

Zomato का इस चार्ज को बढ़ाने पर कहना है कि खाने पर लगने वाले इस 5 रुपये के चार्ज से उनकी कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है। डेली कंपनी के पास करोड़ों के ऑर्डर आते हैं, तो हर ऑर्डर पर 5 रुपये बढ़ाने से कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। बता दें कि Zomato ही एक कंपनी नहीं है, जो कि ऑर्डर पर चार्ज लेती है। Swiggy भी Zomato का कॉम्पटीटर है, यह भी खाने की डिलीवरी पर 5 रुपये चार्ज लेता है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि कुछ यूजर्स से Swiggy, 10 रुपये का चार्ज भी वसूल कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now ordering food from Zomato will be expensive, Zomato increased the charge on delivery
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X