अब YouTube पर गाना सर्च करना होगा और भी आसान, AI फीचर्स की मदद से बदलेगा सर्चिंग एक्सपीरियंस
Youtube Music ने एक नया AI पावर्ड फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम 'Ask For Music' है। बता दें कि यह फीचर Artificial Intelligence (AI) पर बेस्ड है। यह फीचर आपको आपके पसंदीदा गाने को खोजने का एक आसान तरीका प्रदान करेगा।
यूट्यूब द्वारा लाया जा रहा ये फीचर बिल्कुल नया है और यह ऐप में म्यूजिक पर गाने के सर्च करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। Ask For Music यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के साथ ही काफी काम का भी साबित हो सकता है।

कैसे करेगा Ask For Music फीचर काम
अभी तक आप YouTube पर गाने सर्च करने के लिए गाने का नाम, एक्टर या फिर गाने के कुछ शब्द टाइप करते हैं। लेकिन यह फीचर थोड़ा अलग है। Ask For Music फीचर आपकी बात समझेगा और उसी हिसाब से आपके लिए गाने सर्च भी करेगा। इस फीचर से जैसे आप पूछेंगे कि मुझे शादी और पार्टी वाले गाने सुनाओं या फिर बदलते मौसम पर कोई गाना पेश करो, तो यह आपके बोलने पर आपकी रिक्वेस्ट को पूरा करेगा।
साथ ही इस फीचर पर आप म्यूजिक वीडियो के बारे में भी बता सकते हैं या गुनगुना सकते हैं। ऐसा करते ही AI आपकी द्वारा दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके आपके लिए गाना सर्च करेगी।
कब रोलआउट होगा यह फीचर
अभी Ask For Music फीचर ट्रायल फेज में है और अभी पूरी तरह से आने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन भविष्य में इसे काफी बेहतर तरीके से पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फीचर को अभी कुछ एंड्रॉयड डिवाइस पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
Ask For Music के अलावा YouTube ने हाल ही में Hum To Search फीचर भी पेश किया है। इसमें आप गाने गुनगुनाकर भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको गाने के पूरे बोल याद रखने की जरूरत नहीं है, सिर्फ गुनगुनाने से ही आपका काम हो जाएगा। म्यूजिक फीचर पेश करने के पीछे YouTube का लक्ष्य World Music day पर अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देने का हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








