Home
Apps

अब आपके Gmail इनबॉक्स में स्पैम ईमेल की होगी नो एन्ट्री

Google अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जीमेल पर आने वाले स्पैम ईमेल को कम करने के लिए गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

बता दें कि यह नया फीचर ज्यादा ईमेल भेजने वालों को लक्षित करेगा है। इसका उद्देश्य अनचाहे मैसेज को कम करके जीमेल यूजर्स के लिए ईमेल अनुभव को बेहतर बनाना है।

अब आपके Gmail इनबॉक्स में स्पैम ईमेल की होगी नो एन्ट्री

क्या है नई नीतियाँ : Google की नई नीतियों के मुताबिक बड़ी संख्या में ईमेल भेजने वालों को अपने मैसेज को प्रमाणित करना होगा और यह कंफर्म करना होगा कि वे केवल उन प्राप्तकर्ताओं को भेजे जाएं जिन्होंने उन्हें प्राप्त करने का ऑप्शन चुना है। इस फीचर का यूज स्पैम से निपटना और ईमेल में सुधार करना है।

वन -क्लिक : ज्यादा मेल भेजने वालो को जून 2024 तक सभी कॉम्सियल और एड ईमेल में वन-क्लिक मेंबरशिप खत्म बटन लागू करना होगा। यह बटन मेल में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा और प्राप्तकर्ताओं को भविष्य में ईमेल प्राप्त करने से आसानी से बाहर निकलने में सक्षम करेगा।

अब आपके Gmail इनबॉक्स में स्पैम ईमेल की होगी नो एन्ट्री

इस महीने से, ज्य़ादा मेंल भेजने वाले जो Google की सेन्डर की जरूरतो को पूरा नहीं करते हैं उन्हें आगे टेम्पररी एरर मिलेगी। ये गलतियां सेन्डर के लिए किसी भी दिक्कत के समाधान के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करती हैं।

अप्रैल से होगा शुरू: अप्रैल 2024 से, Google गैर-अनुपालक (non-compliant) ईमेल ट्रैफिक के 1% मेल को रिजेक्ट करना शुरू कर देगा। समय के साथ यह धीरे-धीरे बढ़ेगा और बड़ी संख्या में मेल भेजने वालो को नई नीतियों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

अब आपके Gmail इनबॉक्स में स्पैम ईमेल की होगी नो एन्ट्री

मेल भेजने वालो पर पड़ने वाला प्रभाव : बता दें कि जो ज्यादा मेल भेजते हैं, और Google की जरूरतो का परमिशन पाने में विफल रहते हैं, उनके ईमेल अस्वीकार कर दिए जाएंगे, जिससे जीमेल यूजर्स तक प्रभावी ढंग से पहुंचने की उनकी क्षमता प्रभावित हो रही है। Google के उपायों का उद्देश्य प्रेषकों को उपयोगकर्ता प्राथमिकताओं को प्राथमिकता देने और स्पैम को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is working on a new feature for its users. Google is working on a new feature to reduce spam emails coming to Gmail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X