Home
Apps

WhatsApp नोटिफिकेशन में ही अब दिख जाएंगे वीडियो मैसेज

आजकल सबसे प्रचलित मैसेजिंग ऐप का नाम लें तो शायद सबसे पहले व्हाट्सऐप का नाम भी दिमाग में आता है। इसका कारण व्हाट्सऐप की लोकप्रियता। फेसबुक का यह मैसेजिंग ऐप भारत समेत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हालांकि अब सोशल मीडिया के बाजार में और भी कई मैसेजिंग ऐप आ गए हैं। इस वजह से प्रतिस्पर्घा पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इस रेस में आगे रहने के लिए व्हाट्सऐप लगातर अपने ऐप में नई-नई सुविधाओं को जोड़ते रहती है। जिससे उसके यूजर्स को ऐप यूज़ करने में लगातार आनंद आता रहे।

WhatsApp नोटिफिकेशन में ही अब दिख जाएंगे वीडियो मैसेज

व्हाट्सऐप की इस स्ट्रेटजी का असर भी देखने को मिला है। इस बार व्हाट्सऐप ने एक खास सुविधा को अपने ऐप में जोड़ा है। इस सुविधा के जरिए अब यूजर्स सीधा नोटिफिकेशन से ही वीडियो देख पाएंगे। इससे पहले अगर व्हाट्सऐप पर कोई वीडियो आती थी तो उसे देखने के लिए हमें ऐप खोलने की जरूरत होती थी। वहीं अगर कोई मैसेज व्हाट्सऐप पर आता था तो उसके लिए हमें ऐप खोलने की जरूरत नहीं होती थी। व्हाट्सऐप मैसेज हमें सीधा नोटिफिकेशन पर ही दिख जाते हैं। ठीक उसी तरह अब व्हाट्सऐप वीडियो को भी यूजर्स बिना ऐप खोले सीधा नोटिफिकेशन पर ही देख पाएंगे।

आपको बता दें कि जब आप नोटिफिकेशन से वीडियो देखेंगे तो आपका लास्ट सीन भी अपडेट नहीं होगा, जैसा कि अभी नोटिफिकेशन पर मैसेज देखने पर होता है। इस फीचर के बाद यूजर्स व्हाट्सऐप पर सभी प्रकार के टेक्सट, वीडियो या ऑडियो मैसेज को नोटिफिकेशन में ही देख पाएंगे और उनका लास्ट सीन भी अपडेट नहीं होगा। आजकल काफी लोग ऐसे हैं जो अपना लास्ट सीन अपडेट किए बिना मैसेज को देखना चाहते हैं, उनके लिए यह नया फीचर काफी फायदेमंद होगा।

हम सभी के साथ ऐसा कई बार होता है जब हमारे पास किसी के मैसेज का रिप्लाई करने का वक्त नहीं होता लेकिन आप उस व्यक्ति का मैसेज देखना चाहते हैं। आप अगर ऑनलाइन आकर मैसेज देखते हैं तो आपका लास्ट सीन अपडेट हो जाता है। इससे भेजने वाले व्यक्ति तो पता चल जाता है कि आपने ऑनलाइन आकर उनका मैसेज देखा और रिप्लाई नहीं किया। इसका कई बार बुरा प्रभाव पड़ जाता है। ऐसे में व्हाट्सऐप का यह नया फीचर इस समस्या से यूजर्स को बचा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now users will be able to watch videos directly from the notification. Before that if there was any video on whatsapp, we would have to open the app to see it. At the same time, if there was any message on WhatsApp, we did not have to open the app. Now the WhatsApp video will also be visible on the direct notification of users without opening the app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X