अब YouTube पर वीडियो देखना होगा और भी मजेदार, जल्द आएगा नया अपडेट
YouTube ने हाल ही में अपने 'Made On YouTube' इवेंट का आयोजन किया था। इवेंट में कंपनी ने क्रिएटर्स और उनके फैंस एवं दर्शकों के बीच इंटरैक्शन के लिए एक स्पेस की घोषणा की है। 'Communities' नाम का ये फीचर क्रिएटर्स के चैनल में एक डिस्कॉर्ड जैसे सर्वर की तरह काम करेगा।
यूट्यूब द्वारा इस फीचर को पेश करने के पीछे का कारण क्रिएटर्स को Discord और Reddit जैसे अन्य प्लेटफॉर्म का सहारा लेने से बचाना है, जिससे वे YouTube प्लेटफॉर्म पर अधिक दर्शकों के साथ कनेक्ट हो सकें। अब खबरें सामने आ रही हैं कि YouTube एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद विज्ञापन आपको परेशान नहीं करेंगे। चलिए जान लेते हैं कि YouTube अब क्या नया करने जा रहा है।

YouTube ला रहा है नया फीचर
YouTube पॉज एड का फीचर रिलीज करने जा रहा है। पिछले साल YouTube ने एक फीचर पेश किया था, जिसके बाद प्ले हो रहे किसी भी वीडियो को पॉज करने पर एड दिखते थे। इस फीचर को लेकर लोगों ने काफी शिकायतें की थी, जिसके बाद कंपनी ने अपनी योजना में बदलाव किया है।
अभी तक यूट्यूब में किसी वीडियो को पॉज करने पर पॉपअप एड आता है। ये कई बार एक शॉर्ट लूप वीडियो और कई बार इमेज के रूप में आता है। ये एड ज्यादातर किसी वीडियो के शुरुआत और बीच में आते थे और ये एड तब ही नजर आते थे, जब कोई यूजर किसी वीडियो को पॉज करता था। इसमें सबसे बड़ी समस्या ये थी कि इन वीडियो को स्किप नहीं किया जा सकता है।
इस पर कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि इस तरह के एड इस लिहाज से बनाए गए थे कि यूजर्स को वीडियो को देखने में परेशानी ना हो, लेकिन हमें इसका उल्टा प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों के बाद हमने इसे बंद करने का फैसला लिया है, ताकि यूजर्स को इस परेशानी से छुटकारा दिलाया जा सके और उनके वीडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद मिलें।


Click it and Unblock the Notifications








