iOS और Android के बीच अब आसानी से हो जाएगी WhatsApp चैट हिस्ट्री ट्रांसफर
व्हाट्सएप ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित फीचर का अनावरण किया है जो यूजर्स को आईओएस और एंड्रॉइड फोन के बीच अपने चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने की इजाजत देता है। यह एक ऐसा फीचर है जिसका यूजर्स को काफी समय से बहुत इन्तजार था। लेकिन अब WhatsApp ने इसका समाधान कर दिया है और अब Android और iOS यूजर्स अपनी चैट को ट्रांसफर कर पाएंगे।

iOS-Android में अब ट्रांसफर कर सकेंगे WhatsApp चैट हिस्ट्री
बता दें कि फेसबुक की स्वामित्व वाले इंस्टनेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इसकी घोषणा की और कहा कि यूजर्स अपने चैट हिस्ट्री को आईफोन से सैमसंग फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे।
दक्षिण कोरियाई टेक लीजेंड सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जिसमें WhatsApp Chat History को ट्रांसफर कर पाएंगे।
क्या कहा WhatsApp ने
एक यूजर का पूरी चैट हिस्ट्री उनके अपने डिवाइस पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है, और इसका मतलब है कि वॉयस नोट्स सहित चैट को माइग्रेट करने से तकनीकी समस्याएं हुईं है। व्हाट्सएप का कहना है कि इसे संभव बनाने के लिए उसने दुनिया के सबसे बड़े हैंडसेट निर्माताओं और ऑपरेटिंग सिस्टम निर्माताओं के साथ काम किया है।
इसी बीच कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर आप मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को स्विच करना चुनते हैं तो व्हाट्सएप आपके पूरे व्हाट्सएप चैट इतिहास को - वॉयस नोट्स, फोटो और चैट सहित - एक सहज और सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा देगा। इस फीचर का मतलब है कि लोग अपने पसंद के प्लेटफॉर्म के बीच स्विच कर सकेंगे, और अपने व्हाट्सएप की हिस्ट्री को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







