अब कुछ नया पेश करने की प्लानिंग में WhatsApp, बिना नंबर सेव किए कॉल करना होगा संभंव
वर्तमान में WhatsApp सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग या फिर कहे कि चैटिंग ऐप बनता जा रहा है। दुनियाभर के लोग इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल मैसेज या कॉल करने के लिए करते हैं। अपनी इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए WhatsApp ने पिछले कुछ दिनों से नए-नए फीचर्स को एड करने की मानो झड़ी सी लगा दी हो। अब इसने एक और फीचर को पेश करने का ऐलान किया है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्या है इस मैसेजिंग ऐप का अगला नया फीचर।
दरअसल, WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे आप बिना नंबर सेव किए WhatsApp कॉल कर सकते है। मिली रिपोर्ट के अनुसार,Google Play Store पर एंड्रॉयड के लिए WhatsApp बीटा का लेटेस्ट अपेडट (वर्जन 2.24.9.28) बताता है कि WhatsApp एक नया इन-ऐप डायलर फीचर बना रहा है।

इस फीचर की मदद से सीधे ऐप के अंदर ही कॉल करना आसान हो जाएगा और आपको किसी का नंबर अपने फोन में सेव करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। WhatsApp जल्द ही इस फीचर को लाने की प्लानिंग कर रहा है, जिससे आप किसी जरूरी काम के लिए सीधे ऐप से ही नंबर डायल कर सकेंगे। फिर ये जरूरी काम किसी से जानकारी लेना, बिजनेस से रिलेटेड बात करना या कोई छोटा-मोटा लेन-देन करना भी हो सकता है।
ऐसा करने के लिए आपको किसी नंबर को फोन में सेव करने की जरूरत नहीं होगी और ना ही कॉल करने के लिए अलग से कॉन्टैक्ट लिस्ट को खोलना होगा। सामने आई जानकारी से यह पता चला है कि WhatsApp का यह नया फीचर कैसे काम करेगा।
आप इंटरनेट डेटा को इस्तेमाल करके सीधे WhatsApp से ही कॉल कर सकेंगे। इसमें कॉल करने का तरीका आम मोबाइल नेटवर्क जैसा ही सस्ता होगा, खासकर इंटरनेशनल कॉल करने के लिए ज्यादा किफायती होगा। अगर आपके पास WiFi है या आपने कम कीमत वाला डेटा प्लान लिया है, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
बता दें कि WhatsApp का बिना नंबर सेव किए डायल करने वाले फीचर पर अभी काम चल रहा है और इसे भविष्य में किसी बड़े अपडेट के साथ लाया जाएगा। हालांकि WhatsApp ने इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।
WhatsApp के डायलर फीचर के अलावा यह ऐप और कई सारे अमेजिंग फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिन्हें यह बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर, कॉन्टैक्ट नॉट्स फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







