Home
Apps

अब अपनी लैंग्वेज के अनुसार ऑटोमैटिकली ट्रांसलेट कर सकेंगे मैसेज, WhatsApp जल्द पेश करेगा धांसू फीचर

WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आता रहता है। हाल ही में WhatsApp में एक नया अपडेट आया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी अनजान विदेशी भाषा के यूजर्स के साथ बिना किसी समस्या के आसानी से बातचीत कर सकेंगे।

एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि Meta अपने ऐप में ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है। यहां यूजर्स खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का फीचर चाहिए या नहीं चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp का अपकमिंग फीचर देगा ऑटोमैटिकली ट्रांसलेशन की सुविधा

WhatsApp में आ रहे इस नए अपडेट का पूरा ध्यान ट्रांसलेट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सके, इस पर कंपनी अपना फुल फोकस कर रही है।

कैसे करेगा WhatsApp का ये नया फीचर काम

जानकारी के अनुसार, अभी अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, जो कि आपकी लैंग्वेज का नहीं है और आप उस समझने में नाकामयाब हो रहे हैं तो ट्रांसलेट करने के लिए आपको लंबी प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। उस मैसेज को पहले आप सिलेक्ट करते है, फिर कॉपी कर उसे ट्रांसलेट करते हैं। ऐसे में कभी-कभी आप फ्रस्टेशन में आकर उस मैसेज को छोड़ भी देते हैं।

लेकिन WhatsApp के इस फीचर के आने बाद आपको इस समस्या का सामना नहीं करना होगा। ऊपर दी गई प्रोसेस की जगह आप ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का फीचर चुन सकते हैं, जो कि आपके पास दूसरी भाषा के सभी मैसेजेस को ऑटोमेटिकली ट्रांसलेट करने में सक्षम होगा। वहीं बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको ऐप के अंदर लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा, अगर इसकी आवश्यकता होती है तब ही आपको इसको डाउनलोड करना है।

देख सकेंगे ऑरिजनल और ट्रांसलेट मैसेज

इस फीचर को प्राप्त करने के बाद आपको ट्रांसलेट मैसेज चैट बबल के अंदर नजर आएगा, जिसमें साफ लिखा होगा कि आपका मैसेज ट्रांसलेट हो चुका है। यहां आप आसानी से ओरिजनल मैसेज और ट्रांसलेटेड वर्जन भी देख सकेंगे। ऐसे में लैंग्वेज चेंज होने पर कोई गलत जानकारी भी नहीं फैलेगी।

कितनी भाषाओं को सपोर्ट करेगा यह फीचर

यह शुरू में हिंदी, इंग्लिश, अरबी, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी भाषाओं को सपोर्ट करेगा। लेकिन भविष्य में आने वाले अपडेट के तहत इसमें और भी भाषाओं को शामिल किया जाएगा। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि WhatsApp का यह अपकमिंग फीचर जल्द ही मार्केट में यूजर्स के लिए एंट्री लेगा।

फिलहाल इस फीचर के लॉन्च होने की तारीख तय नहीं की गई है। आने वाले दिनों में ऐप वीडियो नोट फीचर भी लॉन्च करेगा, जिसको लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। इसी के साथ WhatsApp भविष्य में अपने यूजर्स को नई सुविधाएं देने के लिए कई और नए फीचर्स की घोषणाएं भी कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you can automatically translate messages according to your language, WhatsApp will soon introduce this amazing feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X