WhatsApp पर अब बिना फोन नंबर के भी की जा सकेगी चैट, जल्द ही मिलेगा यूनिक फीचर
सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो ऐप के कोर को चेंज कर देगा। ये ऐप कॉन्टैक्ट नंबर का इस्तेमाल करके काम करने के लिए जाना जाता है और यही WhatsApp की मुख्य विशेषताएं में से एक मानी जाती थी। लेकिन अब कंपनी इसे समाप्त करने की योजना बना रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो कि यूजर्स को अपने प्रोफाइल के लिए यूनिक यूजरनेम बनाने की अनुमति देगा। चलिए जानते हैं WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में।

WhatsApp वेब यूजर्स को मिलेगी सुविधा
इन यूजरनेम का इस्तेमाल वास्तव में कॉन्टैक्ट नंबर का आदान-प्रदान किए बिना लोगों के साथ चैट करने में किया जा सकता है। लेकिन ये सुविधा फिलहाल WhatsApp Web यूजर्स के लिए पेश की जाएगी। यह फीचर अभी डेवलपिंग फेज में हैं, ऐसा लगता है कि WhatsApp अपने डिजाइन को रिडिफाइन करना जारी रख रहा है।
WhatsApp वेब के लेटेस्ट अपडेट में एक नया इंटरफेस दिखाया गया है, जो कि रिलीज से पहले इस सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कंपनी के डेडिकेशन को शो करता है।
कैसे करेगा WhatsApp का ये नया फीचर पर काम
बता दें कि WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आने वाला है, जो कि यूजर्स को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक यूजरनेम बनाने की परमिशन देगा। यह अपकमिंग फीचर यूजर्स को एक अपने पसंद का नाम सिलेक्ट करने की भी परमिशन देगा। लेकिन यूजर द्वारा चुने गए यूजरनेम से पहले से कोई आईडी ना बनी हो।
ऐसी खबरें सामने आ रही है कि भविष्य में इस फीचर के और अधिक अपडेट होने की भी उम्मीद है। इस ऐप में बनाए गए यूजरनेम यूनिक होंगे और उनमें कोई भेदभाव नहीं होगा। सरल शब्दों में, प्रत्येक यूजरनेम एक-एक तरह का होगा, ताकि यूजरनेम को लेकर इसमें किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो और साथ ही डु्प्लिकेट यूजरनेम भी जनरेट ना हो।
सुरक्षा का भी रखा जाएगा पूरा ध्यान
सेटअप प्रोसेस के समय यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे, जो कि उन्हें एक स्पेशल आइडेंटिफिकेशन प्रदान करेगा। WhatsApp द्वारा उठाया गया ये कदम प्राइवेसी के उद्देश्य से पेश किया जा रहा है, ताकि यूजर बिना नंबर शेयर किए WhatsApp में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकें।
भले ही आप यूजरनेम सेट करते हैं, लेकिन जिन लोगों के पास पहले से ही आपका फोन नंबर है, वे भी WhatsApp पर आपको ढूंढ सकेंगे और आपसे कॉन्टैक्ट कर पाएंगे। यानी आपके मौजूदा कॉन्टैक्ट अभी भी आप तक पहुंच सकते हैं।
दूसरी तरफ यूजरनेम सेट करने से प्राइवेसी की एक और लेयर कनेक्ट होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद केवल वे ही लोग आपसे चैट कर सकेंगे, जो कि आपका यूजरनेम और फोन नंबर जानते है। इस वजह से आपको अधिक कंट्रौलिंग पावर मिलेगी कि कौन आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है और आपकी परसनल डिटेल्स और सिक्योरिटी भी मजबूत होगी।
टेस्टिंग फेज में है WhatsApp का ये नया फीचर
WhatsApp अपने इस फीचर के बारे में काफी दिनों से बाते कर रहा है और अभी भी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। लेकिन ये फीचर कब तक यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फीचर यूजर्स के हाई स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए सीमलैस, सिक्योर और एरर-फ्री एक्सपीरियंस की गारंटी देने के लिए टेस्टिंग और रिफाइनमेंट को फेस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








