अब WhatsApp में ही चेक कर सकेंगे किसी फोटो का फैक्ट चेक, जानें कैसे करेगा नया फीचर काम
इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में हमें लगातार नए अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। अब कंपनी एक और फीचर पर काम कर रही है, जिसके आने के बाद फैक्ट चेक करना आसान हो जाएगा। फैक्ट चेक के लिए आपको किसी अन्य साइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसमें आप सिर्फ किसी फोटो का ही फैक्ट चेक कर सकेंगे।
क्या है WhatsApp का नया फीचर
बता दें कि कंपनी ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। यह फीचर यूजर्स को जल्द से जल्द उस इमेज की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा, जो कि उन्हें किसी यूजर्स से मिली है। यह नया फीचर केवल कुछ टैप्स के साथ ही यूजर्स को इमेज का रिवर्स लुकअप करने की सुविधा देगा। सरल शब्दों में समझे तो इस रिवर्स इमेज टेक्नोलॉजी का यूज करके आप किसी फोटो की सारी सच्चाई जान सकेंगे।

किसे मिलेगी फीचर की सुविधा
अभी इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस फीचर को व्हाट्सऐप के नए बीटा वर्जन 2.24.23.13 पर देखा जा सकता है। कंपनी द्वारा 'वेब पर खोज' इमेज लुकअप फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर की मदद से यूजर छेड़छाड़ की गई मीडिया फाइल को आसानी से पहचान सकेंगे।
WABetainfo से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए फीचर के आने के बाद टेस्टर्स चैट में इमेज को ओपन करते समय मीडिया व्यूअर में नए फीचर का यूज करने में सक्षम होंगे। यह लेटेस्ट फीचर रिवर्स इमेज सर्च करता है, जो कि इमेज अपलोड करने के लिए यूजर्स की परमिशन मांगता है।
WhatsApp का नया फीचर गूगल के रिवर्स इमेज सर्च फंक्शन पर निर्भर है और कंपनी ने इस बात को स्पष्ट किया है कि यूजर्स की परमिशन के बिना इमेज पर किसी प्रकार की कोई प्रोसेस नहीं होगी।
साथ ही कंपनी ने यह भी क्लियर किया है कि इमेज को प्रोसेसिंग के लिए भेजने से पहले, दौरान या बाद में कोई उसे एक्सेस नहीं कर सकता है। यानी की कंपनी ने इसमें आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है।


Click it and Unblock the Notifications








