अब WhatsApp पर ले सकेंगे Instagram की तरह रील्स का मजा, Meta AI करेगा मदद
Instagram पर एक बार रील्स स्क्रॉल करने बैठ जाओ तो टाइम का पता ही नहीं चलता है। एक के बाद एक रील्स स्क्रॉल करते हुए घंटों निकल जाते हैं। लेकिन जो लोग Instagram का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वो लोग WhatsApp के जरिए रील्स देख सकते हैं।
बता दें कि व्हाट्सऐप के पास रील्स की कमी थी, जो कि अब पूरी हो गई है। अब आप WhatsApp पर रील्स का मजा ले सकते हैं। दरअसल, Meta AI इसमें आपकी मदद करेगा। अब से आप व्हाट्सऐप पर अपने मनपसंद इन्फ्लुएंसर की रील्स इंस्टाग्राम की तरह ही देख सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर आप व्हाट्सऐप पर कैसे रील्स देख सकते हैं।

WhatsApp पर कैसे देखें रील्स
WhatsApp पर इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए बस आपको स्मार्टफोन में इस ट्रिक को फॉलो करना है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करना है
- इसके बाद Meta AI चैटबॉट ओपन करना है।
- Meta AI चैटबॉट को ओपन करने के बाद चैट में उस इन्फ्लुएंसर या न्यूज का नाम डालें, जिसकी रील आप देखना चाहते हैं।
- नाम डालते ही कुछ रील्स शो होने लगेंगी, जिन्हें आप आसानी से देख सकेंगे।
बड़े काम का है Meta AI
Meta AI चैटबॉट बड़े काम का है। यह आपकी बहुत सारी प्रॉब्लम्स को चुटकियों में सॉल्व कर सकता है। ये चैटबॉट आपको सिर्फ एक प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज बनाकर दे सकता है, टैक्स्ट को समराइज कर सकता है। इसकी मदद से आप अपनी WhatsApp चैट को मजेदार बना सकते हैं।
WhatsApp में आ रहा मजेदार फीचर
व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर को भी पेश करने जा रहा है, जो कि meta AI को वॉयस कमांड देकर फोटो एडिट करने की सुविधा देगा। रियल-टाइम वॉयस मोड के जरिए मेटा एआई से बात करके फोटो एडिट करवा सकते हैं। व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में पिछले कुछ समय से यह फीचर नजर आ रहा है, जिसे जल्द ही सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








