अब Whatsapp के स्टेट्स पर भी दे सकेंगे क्विक रिस्पॉन्स, Meta ला रहा है दो और नए फीचर्स
Meta अपने मैसेजिंग ऐप Whatsapp में यूजर्स के लिए हमेशा कोई ना कोई नए फीचर्स की पेशकश करता रहता है। Whatsapp में नए फीचर्स को जोड़ने के पीछे की वजह इस ऐप को दुनिया का सबसे अट्रैक्टिव मैसेजिंग ऐप बनाना है। इसी बीच हाल ही में मेटा ने अपने ऐप में दो और नए फीचर को लाने की बात कही है। Whatsapp के इन नए फीचर्स की सहायता से यूजर्स को नई चीजों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं क्या है Whatsapp के ये दो नए फीचर।
क्विक रिएक्शन फीचर : Whatsapp के इन दो फीचर्स में एक का नाम है क्विक रिएक्शन फीचर। इस फीचर की मदद से ऐप के यूजर्स किसी भी अन्य यूजर्स के स्टेट्स पर क्विक रिएक्शन दे पाएंगे। ऐसा फीचर Meta के Facebook और Instagram में पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब इसे Whatsapp में भी जोड़ा रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी यूजर्स के स्टेट्स पर सिर्फ एक रिएक्शन के जरिए रिप्लाइ कर सकेंगे।

अभी तक Whatsapp पर किसी भी यूजर्स के स्टेट्स पर रिप्लाई करने के लिए कुछ ना कुछ टाइप करना होता है, जिसकी वजह से यूजर्स का एक्स्ट्रा टाइम खर्च होता है। अब मेटा ने इस समस्या का भी समाधान ढूंढ निकाला है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट मोड में हैं, जल्द ही इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
इवेंट क्रिएट फीचर : इसके साथ ही Whatsapp पर एक और नया फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से यूजर्स Whatsapp प्रोफाइल के जरिए ही इवेंट क्रिएट कर पाएंगे और उसे कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य यूजर्स के साथ शेयर करके उन्हें इनवाइट भी कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से किसी भी इवेंट को आसानी से क्रिएट किया जा सकेगा और अन्य लोगों को इनवाइट भी किया जा सकेगा। इस फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जा चुका है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकेगा।
बता दें कि इन दोनों फीचर्स के अलावा Meta ने 3 चैट फिल्टर्स All, Unread और Grpoup को जोड़ा है, जो कि यूजर्स को मैसेजेस को फिल्टर करने में मदद करेगा। इसी के साथ व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है, जो कि रिसेंटली आए ऑनलाइन यूजर्स की लिस्ट प्रोवाइड करेगा। इस फीचर के इस्तेमाल से आप एक दूसरे का ऑनलाइन स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही यह भी पता कर सकेंगे कि हाल ही में कौन ऑनलाइन था।


Click it and Unblock the Notifications







