Home
Apps

अब YouTube पर गुनगुनाकर, बजाकर या गाकर गाने को कर सकते हैं सर्च, जाने कैसे

YouTube ने अपने मोबाइल ऐप्स, टैबलेट और वेब के लिए कई नए फीचर को पेश किया है। इसमें एक नया 'Constant volume' फीचर, लार्ज प्रीव्यू थंबनेल, लॉक स्क्रीन, गुनगुनाकर गाने सर्च करना और बहुत कुछ है। नई YouTube सुविधाएँ शुरू हो गई हैं, और आने वाले हफ्तों में ग्लोबल लेबल पर सभी यूजर्स तक पहुंच जाएंगी।

अब YouTube पर गुनगुनाकर, बजाकर या गाकर गाने को कर सकते हैं सर्च

YouTube का न्यू फीचर

प्लेबैक स्पीड के लिए आसान बटन: जब आप पूर्ण स्क्रीन या पोर्ट्रेट मोड में वीडियो देख रहे हों, तो आप प्लेबैक स्पीड को 2x तक बढ़ाने के लिए प्लेयर पर कहीं भी दबाकर रख सकते हैं। जब आप वीडियो के उस हिस्से तक पहुंच जाएं जिसे आप देखना चाहते हैं तो आप इसे छोड़ सकते हैं। यह फीचर मोबाइल और टैबलेट ऐप्स के साथ-साथ वेब पर भी उपलब्ध होगा।

लार्ज प्रीव्यू थंबनेल: जब आप सर्च करेंगे तो YouTube अब लार्ज प्रीव्यू थंबनेल दिखाना शुरू कर देगा। अनजान लोगों के लिए, सीक फीचर आपको वीडियो के उस हिस्से तक पहुंचने देता है जिसे आप देखना चाहते हैं। आप इसे स्क्रीन पर लंबे समय तक दबाकर और थंबनेल प्रीव्यू के साथ राइट से लेफ्ट स्लाइड करके कर सकते हैं। अब वहां वापस जाना भी आसान हो गया है जहां से आपने सर्च करना शुरू किया था। यह अपनी उंगली को उस स्थान पर ले जाकर किया जा सकता है जहां से आपने शुरू किया था, और जब आपको कंपन महसूस हो तो उसे वहां से हठा लें।

लॉक स्क्रीन: यह फीचर आपको अपनी स्क्रीन लॉक करके YouTube पर वीडियो देखते समय एक्सीडेंटल टच को रोकने देगी।

स्थिर वॉल्यूम: जैसा कि नाम से पता चलता है, स्थिर वॉल्यूम एक संतुलित वॉल्यूम स्तर प्रदान करेगा जिससे वॉल्यूम में अंतर को कम करने में मदद मिलेगी। यह फीचर शुरू हो गई है और यह ऑटोमैटिक तरिके से चालू हो जाएगी।

स्मार्ट टीवी पर वर्टिकल मेनू: नए अपडेट के बाद स्मार्ट टीवी पर YouTube को वर्टिकल फॉर्मेट में भी देखा जा सकेगा। इससे वीडियो डिस्क्रिप्शन, कैप्शन, कॉमेंट और सब्सक्राइब बटन आसानी से दिखाई देंगे ।

यूट्यूब न्यूज स्टोरी : Youtube ने न्यूज स्टोरी फीचर को भी पेश किया है। यह एक मोबाइल फ्रेंडली फीचर है, जिससे मोबाइल पर लेटेस्ट न्यूज देखने को मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube has introduced many new features for its mobile apps, tablet and web. There is a new 'Constant volume' feature, large preview thumbnails, lock screen, searching for songs by humming and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X