Home
Apps

अब एक ही जगह देख सकेंगे ऑनलाइन यूजर्स की लिस्ट, Whatsapp ला रहा एक और नया फीचर

Whatsapp अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस प्रोवाइड करने के लिए नए-नए अपडेट और फीचर्स लेकर आ रहा है। अभी हाल ही में Whatsapp ने अपना नया फीचर पेश किया है, जिसमें इसने 3 चैट फिल्टर्स All, Unread और Grpoup को जोड़ा है। ये तीनों चैट फिल्टर की मदद से Whatsapp यूजर्स को अपने जरूरी मैसेजेस को मैनेज करने में आसानी होगी। चैट प्रोसेस को आसान बनाने के बाद Whatsapp ने एक और नए फीचर की घोषणा कर दी है। चलिए जानते हैं अब क्या नया लेकर आ रहा है Whatsapp।

बता दें कि Whatsapp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से ऑनलाइन स्टेटस को चेक कर सकते हैं। दरअसल, अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप एक और नया फीचर ला रहा है, जिसके इस्तेमाल से आप एक दूसरे का ऑनलाइन स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही यह भी पता कर सकेंगे कि हाल ही में कौन ऑनलाइन था।

अब Whatsapp पर एक ही जगह देख सकेंगे ऑनलाइन यूजर्स की लिस्ट

Whatsapp के इस अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WA Beta Info ने बताया है कि यह मैसेजिंग ऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो कि यूजर्स को रिसेंटली ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट चेक करने में मदद करेगा। इसके साथ ही उन यूजर्स से चैट करने में हेल्पफुल होगा, जिनसे आप चैट करना चाहते हैं। इस फीचर के बारे में जानने के बाद Whatsapp यूजर्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

WA Beta Info ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उन लोगों की लिस्ट नजर आ रही है, जो हाल ही में ऑनलाइन आए हैं और अभी भी ऑनलाइन हैं। ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो कि हाल ही में ऑनलाइन आए यूजर्स से चैट करना चाहते हैं।

फिलहाल Whatsapp में किसी यूजर्स से चैट करने के लिए उसकी प्रोफाइल में जाकर चेक करना होता है कि वह ऑनलाइन हैं या नहीं। लेकिन इस फीचर के आने के बाद मैनुअली चेकिंग की प्रोसेस से छुटकारा मिल जाएगा और सिर्फ एक क्लिक में आप ऑनलाइन यूजर्स की लिस्ट देख सकेंगें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you can see the list of online users at one place, Whatsapp is bringing another new feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X