Home
Apps

अब YouTube पर कर सकेंगे 3 मिनट तक के शॉर्ट्स अपलोड, यूजर्स की होगी मौज

YouTube अपने यूजर्स को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए-नए अपडेट लेकर आ रहा है। लेकिन इस बार की घोषणा यूट्यूब यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। जी हां, इस बार कंपनी अपने यूजर्स के लिए Shorts पर 3 मिनट तक के वीडियो को अपलोड करने की परमिशन देगी।

इसके अलावा, यूजर्स को मोबाइल डिवाइस पर शॉर्ट्स के लिए नया शॉर्ट प्लेयर, नए टेम्पलेट और ट्रेंडिंग पेज भी देखने को मिलेंगे। YouTube के इस कदम से ऐसा प्रतीत होता है कि ये TikTok को कड़ी टक्कर देने की योजना बना रहा है।

YouTube पर कर सकेंगे 3 मिनट तक के शॉर्ट्स अपलोड

YouTube Shorts के नए अपडेट

यूट्यूब शॉर्ट्स के नए टेमप्लेट यूजर्स को उनके द्वारा देखे गए शॉर्ट पर रीमिक्स बटन पर टैप करके टेम्पलेट सर्च करने की परमिशन देंगे। इसके बाद यूजर्स को 'Use This Templet' का ऑप्शन नजर आएगा, जिससे वे वीडियो बनाते समय क्लिप या ट्रेंड का यूज कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यूट्यूब यूजर्स कई सोर्सेस से कई क्लिप प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें एक ही शॉर्ट में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

शॉर्ट प्लेयर के लुक को ऑप्टिमाइज किया जाएगा, ताकि स्क्रीन पर अन्य कंटेंट द्वारा लिए गए प्लेस को कम करके वीडियो को सभी चीजों के साथ कनेक्ट किया जा सकें। दूसरी तरफ, जब आप किसी शॉर्ट को पॉज करेंगे, तो आपको स्क्रीन के ऊपर एक या ट्रेंड ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर शॉर्ट्स ट्रेडिंग पेज ओपन हो जाएगा। आप उन शॉर्ट्स को भी सर्च कर सकेंगे, जो लोगों को अपनी और खींच रहे हैं।

कब से मिलेगी नई सुविधा

YouTube आपको 15 अक्टूबर 2024 से 3 मिनट के शॉर्ट्स अपलोड करने की इजाजत देगा, जो कि पिछली 60 सेकंड की लिमिट से काफी ऊपर है। बात करें दूसरे प्लेटफॉर्म की तो TikTok ने 2021 में 3 मिनट के वीडियो लॉन्च किए थे और अब इसकी समय सीमा 10 मिनट है। Instagram आपको वर्तमान में 90 सेकंड की वीडियो पोस्ट करने की अनुमति देता है। यानी की YouTube पर आए इस नए अपडेट से बाकी के प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

YouTube की अन्य प्लानिंग

3 मिनट के वीडियो पोस्ट के अलावा, YouTube शॉर्ट्स के लिए Google इस साल अपना AI मॉडल Veo लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह मॉडल नैचुरल लैंग्वेज और विजुअल सेमेन्टिक की एडवांस अंडरस्टेडिंग प्रोवाइड करता है। ये सुविधा प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बैकग्राउंड बनाने और अनोखे विचार उत्पन्न करने की इजाजत देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube will allow its users to upload Shorts of up to 3 minutes from now on. The company will allow you to upload 3-minute Shorts from October 15, 2024, which is a big jump from the previous 60-second limit.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X