अब आप भी उठा सकेंगे घर जैसे खाने का आनंद, 4 साल बाद फिर से सर्विस शुरू कर रहा Swiggy
Swiggy ने अपनी बंद हुई सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। दरअसल, Swiggy ने 4 साल बाद फिर से घर का स्वाद देने वाली सर्विस को शुरू कर दिया है। इस सर्विस को Swiggy Daily के नाम से जाना जाता है। Swiggy की यह सर्विस लोगों को उनकी पॉकेट के अनुसार घर का स्वाद वाला खाना देती है।
Swiggy ने अपनी इस सर्विस को 2019 में शुरू किया था, लेकिन दुनियाभर में आई महामारी कोविड-19 की वजह से इस सर्विस को बंद कर दिया था, क्योंकि कोविड के दौरान इस सर्विस की डिमांड काफी डाउन हो गई थी। लेकिन अब इस सर्विस को फिर से लोगों को घर जैसे खाने से कनेक्ट करने के लिए शुरू किया जा रहा है।

वहीं Swiggy अपने कस्टमर्स के लिए इस सर्विस से जुड़े कुछ प्लान लेकर आई है। ये आपको 3 दिन से लेकर पूरे महीने तक के सब्सक्रिप्शन का प्लान देती है। कंपनी ने यह कदम उन लोगों के लिए उठाया है, जो घर से बाहर है और घर का खाना ढूंढ रहे हैं। कंपनी के द्वारा इस सर्विस के फिर से शुरू होने से लोगों को घर जैसा खाना ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के बाद से Swiggy ने खुद को काफी डेवलप किया है। डिलवरी टाइम से करने से लेकर कम खर्च तक यह अपने यूजर्स को सभी सुविधाएं देता है। इसलिए Swiggy अपनी इस सर्विस को फिर से शुरू करने में सक्षम हो सका है। वहीं Swiggy का ऐसा मानना है कि उसकी Daily Service के शुरू होने से उसे काफी फायदा हो सकता है। इसके अलावा यह ऑप्शन उन लोगों के लिए काफी बेहतर होगा, जो घर से बाहर हॉस्टल, पीजी या फिर ऑफिस में अपना ज्यादा समय बिताते हैं।
क्या नया लेकर आ रहा Swiggi Daily
इस सर्विस के जरिए आप दोनों ऑप्शन वेज और नॉनवेज का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें 3 दिन से लेकर पूरे महीने तक के सब्सक्रिप्शन प्लान में से भी अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान ले सकते हैं। वहीं Swiggy का कहना है कि इसमें जो भी खाना मिलेगा वो बिल्कुल फ्रेश और हेल्दी होगा साथ ही स्वाद का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। दूसरी तरफ Swiggy अच्छा खाना और साफ-सफाई पर भी फुल फोकस करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








