Home
Apps

अब एक ही जगह पर लें सकेंगे सभी सरकारी सुवधाओं का लाभ, केंद्र सरकार बना रही बड़ी योजना

आज का युग डिजिटल का युग है। देखा जाए तो शहर से लेकर गांव तक सभी लोग लगभग डिजिटल युग से कनेक्ट हो चुके हैं। हमारी भारत सरकार का लक्ष्य पूरे देश के लोगों को डिजिटल से जुड़ी सारी सुविधाएं प्रदान करना है। इसके साथ ही अगर यह सभी सुविधाएं भारत के प्रत्येक नागरिक को एक ही जगह पर मिल सकें, तो यह और भी बेहतर होगा।

दरअसल, हमारी भारत सरकार अब इसी दिशा में काम कर रही है। बता दें कि सरकार एक ऐसा पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है, जिस पर सारी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। अभी अगर किसी को सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाना है, तो अलग-अलग पोर्टल पर विजिट करना पड़ता है जैसे- आधार कार्ड से जुड़ी कोई सभी समस्या हो, तो उसके लिए अलग पोर्टल, UPI से जुड़े काम-काज के लिए अलग पोर्टल को विजिट करना होता है।

अब एक ही जगह पर लें सकेंगे सभी सरकारी सुवधाओं का लाभ, जानें कैसे

केंद्र सरकार ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए एक ही पोर्टल पर सारी सुविधाएं देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार इसके लिए बड़ी तैयारी कर रही है और एक नए पोर्टल को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी।

पोर्टल को बनाने का काम हुआ शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, इस पोर्टल को बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और मिनिस्ट्री ऑफ इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने काम भी शुरू कर दिया है। सभी मिनिस्ट्री और उनसे जुड़े डिपार्टमेंट्स और एजेंसियों के साथ मिलकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रॉस्ट्रक्चर का स्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। वहीं इस नए पोर्टल से डिजीटल सर्विस में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सारी सुविधाएं

सरकार की ओर से लाए जा रहे इस नए पोर्टल पर यूजर्स आधार, UPI, सरकारी ई-कॉमर्स पोर्टल ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कॉमर्स समेत सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस नए पोर्टल के लॉन्च होने के बाद से लोगों को किसी भी सरकारी काम के लिए अलग-अलग पोर्टल पर भटकना नहीं पड़ेगा।

गांव और शहर के लोगों को अभी काम के लिए साइबर कैफे जाना होता है और मोटी रकम चुकानी होती है। इस पोर्टल के बाद आम आदमी ऑनलाइन सुविधा का आसानी से लाभ ले सकेंगे। इसी के साथ ऑनलाइन सर्विस में भी बढ़ोत्तरी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you will be able to avail the benefits of all government facilities at one place, the government is making a big plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X