अब Google Meet में मिलेगी बेहतरीन वीडियो और ऑडियो क्वालिटी, नया फीचर बनाएगा वीडियो को क्रिस्प और क्लियर
Google Meet में पहले से ही कंपनी कई सारे बेहतरीन फीचर्स की पेशकश कर रही है, ताकि यूजर्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में अपने यूजर्स को और बेहतरीन सर्विस से कनेक्ट करने के लिए Google इसमें लगातार नए अपडेट ला रहा है।
अब कंपनी इसमें एक और नया अपडेट लेकर आई है। अब Google Meet में मीटिंग रिकॉर्डिंग की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए नया अपडेट आया है। पहले ये रिकॉर्डिंग सिर्फ 720p में होती थी, लेकिन नए अपडेट के बाद से आप 1080p रिजॉल्यूशन में मीटिंग रिकॉर्ड कर सकते हैं। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फुल HD वीडियो का मिलेगा सपोर्ट
इस अपडेट के साथ यूजर्स को फुल HD वीडियो का सपोर्ट भी मिलेगा। जिन लोगों के डिवाइस में 1080p कैमरा है, उनके लिए अब फुल HD वीडियो कॉल का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। Google Meet पहले सिर्फ 720p वीडियो कॉल को ही सपोर्ट करता था। अब से इसमें 1080p कैमरा सपोर्ट मिल रहा है।
ये फीचर अभी डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं है। यूजर्स को इसे सेटिंग्स में जाकर खुद से ऑन करना होगा। साथ ही फुल एचडी वीडियो ट्रांसमिशन सिर्फ तब ही होगा, जब मीटिंग रिकॉर्ड हो रही हो या फिर कोई दूसरा यूजर किसी 1080p कैमरे वाले यूजर की वीडियो फीड को बड़ी स्क्रीन पर पिन करे। वहीं इस फीचर से मीटिंग रिकॉर्डिंग ज्यादा क्रिस्प और क्लियर नजर आएगी, खासकर प्रजेंटेशन के दौरान टेक्स्ट और इमेज पढ़ने में आसानी होगी।

वीडियो क्वालिटी के साथ मिलेगी बेहतर ऑडियो क्वालिटी
इसी के साथ कंपनी वीडियो क्वालिटी के साथ ऑडियो क्वालिटी पर भी काम कर रही है। मीटंग में ऑडियो की समस्या को दूर करने के लिए Google Meet में अब एक नया एडैप्टिव ऑडियो फीचर भी जोड़ा गया है। यह फीचर एक ही जगह पर मौजूद कई डिवाइसों के ऑडियो को मैनेज करके सभी को साफ और इको-फ्री ऑडियो का अनुभव कराता है।
यह फीचर आपको अब कॉन्फ्रेंस रूम या छोटे मीटिंग स्पेस में लैपटॉप इस्तेमाल करते समय भी मीटिंग में आवाज में होने वाली दिक्कत को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही सभी को बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए एक ही लैपटॉप के पास खड़े होने की जरूरत भी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications