अब फ्रॉड होने पर Truecaller पर मिलेगा इंश्योरेंस, जानें क्या है Truecaller Fraud Insurance फीचर
Truecaller ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Truecaller Fraud Insurance है। बता दें कि कंपनी ने इस फीचर को फिलहाल भारत में ही शुरू किया है और यह iOS एवं Android दोनों यूजर्स के मिल सकेगा।
इस फीचर को लाने के पीछे Truecaller का लक्ष्य फ्रॉड से सुरक्षा प्रदान करना है। अगर किसी के साथ कोई फ्रॉड होता है, तो यह सर्विस आपकी मदद करेगी। वहीं इस सर्विस को लॉन्च करने के लिए Truecaller ने HFDC Ergo के साथ साझेदारी भी की है।

कैसे करेगा Truecaller Fraud Insurance काम
वर्तमान में आए दिन हमें एक घटना फ्रॉड से जुड़ी सुनने को मिल ही जाती है। ऐसे में कंपनी द्वारा पेश किया गया यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। इस सर्विस को Truecaller और भारत की एक बड़ी बीमा कंपनी HFDC Ergo दोनों ने मिलकर शुरू की है।
अगर आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो जाती है, तो इस बीमा में आपको 10,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस बीमा को आप Truecaller ऐप में ही चालू कर सकते हैं और मैनेज भी कर सकते हैं। इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल यह सर्विस Truecaller के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है।
किस-किस को मिलेगी इस फीचर के इस्तेमाल की इजाजत
Truecaller के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को इस फीचर को इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी। ये बीमा सिर्फ Truecaller के साल भर चलने वाले प्रीमियम प्लान वाले यूजर्स के लिए ही है। कुछ मौजूदा प्रीमियम प्लान्स में ये बीमा बिना किसी अतिरिक्त फीस के मिल सकेगा।
अगर किसी ने Truecaller Family प्लान ले रखा है, तो आप इस बीमा का फायदा उठा सकते हैं और अपने परिवार वालों को भी इसका लाभ दे सकते हैं। दूसरी तरफ अगर आप अभी बीमा के लिए योग्य नहीं है तो आप अपने प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं।
कैसे करें फीचर को एक्टिव
- सबसे पहले Truecaller ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद चेक करें कि आपके फोन में Truecaller ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है या नहीं। अगर नहीं हैं तो लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।
- अब ऐप की सेटिंग या प्रीमियम फीचर्स वाले सेक्शन में जाएं और वहां आपको धोखाधड़ी इंश्योरेंस का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां आपको कुछ सिम्पल से डायरेक्शन मिलेंगे, जिन्हें आपको फॉलो करना होगा।
- डायरेक्शन फॉलो करने के बाद आप इस इश्योरेंस को चालू कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








