Home
Apps

अब आप इन स्मार्टफोन्स में नहीं चला पाएंगे WhatsApp

व्हाट्सएप ऐप हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा है। जिसका इस्तेमाल हम हर घंटें करते हैं। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर आए दिन बदलाव करता रहता है। जो यूजर्स को काफी पसंद भी आते हैं। इन बदलाव में स्मूथ परफोर्मेंस और फीचर्स शामिल होते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप पुराने डिवाइसों और ऑपरेटिंग सिस्टम्स (ओएस) के लिए सपोर्ट समय-समय पर हटाती रहती है।

अब आप इन स्मार्टफोन्स में नहीं चला पाएंगे WhatsApp

इस बार भी व्हाट्सएप आईओएस 7 और पुराने संस्करणों, एंड्रायड 2.3.7 और नोकिया सीरीज 40 (एस40) से अपना सपोर्ट हटा रही है। व्हाट्सएप से सपोर्ट हटाने से अब नोकिया सीरीज 40 डिवाइस में अब व्हाट्सएप खाता नहीं बन सकेगा। साथ ही साथ डिवाइसों पर किसी भी समय व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। आपको बता दें कि निम्मलिखित फोन में अब आप व्हाट्सऐप की सुविधा नहीं ले पाएंगे।

Nokia Asha 201, Nokia Asha 205, Nokia Asha 230, Nokia Asha 206, Nokia Asha 208, Nokia Asha 210, Nokia Asha 301, Nokia Asha 500, Nokia Asha 501, Nokia Asha 502, Nokia Asha 503 and Nokia Asha 515.

क्या है कंपनी का कहना

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट करते हुए कहा कि जब हमने साल 2009 में व्हाट्सएप शुरू किया था। तो लोग ऐसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे, जो आज से बिल्कुल अलग थे। तब एप्पल स्टोर कुछ ही महीने पुराना था और उस समय बिकने वाले 70 फीसदी स्मार्टफोन्स में ब्लैकबेरी या नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम्स होते थे।

इसके अलावा कंपनी ने बताया कि आज बिकनेवाले 99.5 फीसदी हैंडसेट्स में गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं। जो कि तब 25 फीसदी से भी कम डिवाइसों में होते थे।" डिज्नीटेड के मुताबिक, कंपनी द्वारा सपोर्ट वापस लेने के बावजूद लोग वाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि कुछ फीचर्स काम नहीं करेंगे। इनमें नोकिया के आशा सीरीज के फोन शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whatsapp is removing its support from iOS 7 and older versions, Android 2.3.7 and Nokia Series 40 (S40). With the removal of support from WhatsApp, Nokia will no longer be able to become a WhatsApp account in the Series 40 device. WhitSwap will stop working on these devices at any time. Let us tell you which phones will not have WhatsApp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X