Home
Apps

Mac यूजर्स के लिए OpenAI लेकर आया खास तोहफा, मैक यूजर्स के लिए लॉन्च किया ChatGPT App

ChatGPT निर्माता OpenAI अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट पेश करने के लिए जाना जाता है। अब कंपनी Mac यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लेकर आई है, जिसे सुनकर Mac यूजर्स खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, OpenAI ने Mac यूजर्स के लिए ChatGPT App लॉन्च कर दिया है।

अब इस AI Chatbot का इस्तेमाल सभी Mac यूजर्स अपने डिवाइस में कर सकेंगे। पहले यह सुविधा ChatGPT App Paying सब्सक्राइबर्स के लिए ही लिमिटेड थी। लेकिन अब से Mac यूजर्स को भी इसका लाभ उठाने का मौका मिलेगा। चलिए इस ऐप से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OpenAI ने Mac यूजर्स के लिए लॉन्च किया ChatGPT App

बिना किसी परेशानी के चैट करने की देगा परमिशन

ChatGPT Mac App को कंपनी ने यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ डिजाइन किया है। इस इंटरफेस की मदद से Mac यूजर्स चैटबॉट से बिना किसी परेशानी के चैट करने में सक्षम होंगे। इस बात की जानकारी OpenAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

कंपनी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि ChatGPT Desktop App अब से MacOS पर भी काम करेगा। इसी के साथ ही Mac यूजर्स ChatGPT से ईमेल, स्क्रीनशॉट और अपनी स्क्रीन से जुड़ी किसी भी एक्टिविटी को लेकर चैट कर सकेंगे।

Mac यूजर्स के लिए ChatGPT App के लाभ

बता दें कि ChatGPT App को OpenAI ने आसान इंटरफेस के साथ लॉन्च किया गया है, ताकि यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं ChatGPT App को डाउनलोड करने के साथ ही ChatGPT से चैट शुरू की जा सकेगी। चैट करते हुए मैक यूजर्स किसी भी तरह का सवाल पूछ सकते हैं और ChatGPT App आपको तुरंत इसका जवाब देगा। इतना ही नहीं यह ऐप कठिन से कठिन सवालों की भी समरी निकालने में सक्षम होगा।

ChatGPT के लगातार बढ़ते इस्तेमाल के बाद से ही OpenAI इससे जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करने में लगा हुआ है, जिससे यह लोगों के काम को आसान बनाने वाले लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हो सके। ऐसे में मैक यूजर्स के लिए ChatGPT App को लॉन्च करना भी OpenAI की इस पहल का एक हिस्सा हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI brings a special gift for Mac users, ChatGPT App launched for Mac users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X