Home
Apps

फोन के लिए ChatGPT ऐप हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा, यहां जानें सबकुछ

फोन के लिए ChatGPT ऐप लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा,  जानें सबकुछ

ChatGPT App: अगर आप भी ChatGPT App का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। OpenAI ने iPhone के लिए ChatGPT App को यूएस में लॉन्च कर दिया है। जिसे यूजर्स अब डेडिकेटेड ऐप की मदद से आईफोन में ChatGPT सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें लम्बे समय से कई स्मार्टफोन यूजर्स चैट जीपीटी को फोन में यूज करने की मांग कर रहे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अब इस ऐप को फोन के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के लॉन्च होने के बाद अब सवाल ये उठता है कि, क्या इसे यूज करने के लिए पैसे देने होंगे, तो आइए आपको इस ऐप के बारे में सारी जानकारी विस्तार में बताते हैं।

फ्री में डाउनलोड होगा ऐप

ऐप स्टोर पर मौजूद ChatGPT App को यूजर्स फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल इस ऐप को यूएस में आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। जिसे आने वाले कुछ हफ्तों के अंदर अन्य देशों में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं इस ऐप को लेकर कंपनी का कहना है कि, आईफोन के बाद इसे जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।

इस ऐप को लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया कि, जो यूजर्स OpenAI के चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन के मेंबर्स हैं, वे ऐप के माध्यम से ChatGPT के साथ OpenAI के सबसे पावरफुल लार्ज लैंग्वेज मॉडल, GPT-4 को भी यूज कर सकेंगे। इतना ही नहीं अपने वाइस का यूज कर सवाल भी पूछे जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि, Apple के iOS के लिए ChatGPT ऐप विज्ञापन फ्री होगा। जिससे यूजर्स को इस ऐप पर एड देखने को नहीं मिलेंगे।

फोन के लिए ChatGPT ऐप लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा,  जानें सबकुछ

कुछ हफ्तों में अन्य देशों में होगी एंट्री

कंपनी ने इस नए ऐप को लॉन्च करते हुए, एक ब्लॉग शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, हम अमेरिका में अपना रोलआउट शुरू कर रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च करेंगे। जिससे यह बात साफ हो गया है कि, OpenAI आने वाले कुछ समय में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ऐप को कई देशों में उतारने की योजना बना रही है।

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे कर सकते हैं इस ऐप का इस्तेमाल

आपको बता दें, इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड यूजर्स भी स्मार्टफोन पर कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने ब्राउजर में OpenAI ChatGPT सर्च करना है। उसके बाद प्रोसेस को कंपलीट करने के बाद, आप सिर्फ ब्राउजर में ChatGPT App को यूज कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI has launched the ChatGPT app for iPhone users. The company says that after iPhone users, it will soon be launched for Android users as well. At present, this app has just been launched in the US. According to the company, it will be launched in other countries as well in the coming few weeks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X