Home
Apps

WhatsApp को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान ने लाया Beep App, जानें क्या कुछ है खास

Beep App: लोकप्रिय मैसेंजिंग एप्प Whatsapp को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने (Beep) एप्प लॉन्च किया है। इस App के तहत यूजर्स को वॉट्सऐप के जैसे ही चैटिंग, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल , फाइल ट्रांसफर सहित कई काम ऑफर किए जा रहे हैं। हालांकि इस एप्प को फिलहाल कुछ लोगों के लिए ही जारी किया गया है। तो आइए आगे पाकिस्तान में लाए गए इस नए एप्प के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

पाकिस्तान के IT उद्योग के लिए मील का पत्थर

आपको बता दें, 'Beep Pakistan' एप्प को पाकिस्तान के आईटी मंत्रालय ने देश के राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी बोर्ड (NITB) के साथ मिलकर विकसित किया है। पाकिस्तान के IT मंत्री अमीनुल हक ने ही इस सप्ताह की शुरुआत में बीप पाकिस्तान एप्प को लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के दौरान अमीनुल हक ने कहा कि, यह दिन पाकिस्तान के IT उद्योग के लिए मील का पत्थर है, क्योंकि हम 30 दिनों के ट्रायल रन पर देश का पहला संचार एप्प बीप पाकिस्तान लॉन्च कर रहे हैं।

WhatsApp को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान ने लाया  Beep App, जानें

इन लोगों को मिलेगा पहले इस्तेमाल करने का मौका

आपको बता दे, पहले चरण में इस एप्प को केवल सरकारी अधिकारियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं दूसरे चरण में इस एप्प को धीरे-धीरे अन्य मंत्रालयों और विभागों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में यह एप्प पाकिस्तान की जनता के लिए उपलब्ध होगा।

इस बीप पाकिस्तान एप्प को साल के आखिर तक Google Play Store पर राष्ट्रव्यापी उपयोग के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

साल के आखिर तक पाकिस्तानी जनता के लिए हो सकता है लॉन्च

हक के अनुसार Beep Pakistan को इस साल के आखिर तक पाकिस्तान की जनता के लिए रोलआउट किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि, यह एप्प पाकिस्तान में वॉट्सऐप का अल्टरनेटिव बन सकता है।

बीप पाकिस्तान एप्प का लक्ष्य

पाकिस्तान के IT मंत्री अमीनुल हक की मानें तो एप्प लाने का उद्देश्य संभावित साइबर हमलों में कमी लाना है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि, संवेदनशील सरकारी संचार को संरक्षित रखा जा सके। वहीं राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी बोर्ड के सीईओ बाबर माजिद भट्टी के अनुसार बीप पाकिस्तान एक परिवर्तनकारी प्लेटफॉर्म है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pakistan has launched Beep App to compete with WhatsApp. Which has been made available to government officials in the first phase
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X