Whatsapp में हुई PassKey फीचर की एंट्री, बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन
Whatsapp ने iOS यूजर्स के लिए लंबे समय से सुर्खियों में बने 'PassKey' फीचर को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। Whatsapp इस्तेमाल करने वाले iPhone यूजर्स को अब SMS-बेस्ड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp ने यह घोषणा की है कि वह iOS पर PassKey फीचर को रोलआउट कर रहा है। बता दें कि Whatsapp ने पिछले साल ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए PassKey को रोलआउट कर दिया था।
कंपनी ने फीचर को रोलआउट करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़र्म X के जरिए शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि PassKey अब iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हो रही है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की मदद से फेस आईडी, टच आईडी और अपने पासकोड के साथ दोबारा लॉग-इन करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका मिलेगा।

अगर आप iPhone यूजर्स हैं और PassKey फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो सबसे पहले आप ऐप स्टोर में जाकर अपने Whatsapp को अपडेट करें। इसके बाद भी फीचर नहीं मिला हैं, तो थोड़ा इंतजार करें और दोबारा से चेक करें।
PassKey क्या है ?
PassKey ऐप्स और वेबसाइट पर साइन-इन करने का एक आसान तरीका है। PassKey की मदद से यूजर्स ऐप्स और साइट्स पर फिंगरफ्रिंट, फेस स्कैन या पिन के साथ ठीक उसी तरह से साइन-इन कर सकते हैं, जैसे यूजर्स अपने डिवाइस को अनलॉक करते हैं। यह फीचर सिक्योरिटी मेथड को सुनिश्चित करता है कि वे केवल अकाउंट के ही मालिक नहीं हैं, बल्कि ऐप को एक्सेस करने और उसे सिक्योर रखने के भी हकदार है।

PassKey फीचर के फायदे: बता दें कि Whatsapp के इस नए फीचर से iOS वर्जन में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर मिलेगी। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को हर बार लॉग-इन करने के लिए पासकोड दर्ज की भी आवश्यकता नहीं होगी। यूजर्स सिर्फ फेस आईडी या टच आईडी के जरिए ही लॉग-इन कर सकेंगे।
Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स: PassKey फीचर को Whatsapp रोलआउट कर चुका है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Whatsapp पिछले कई दिनों से नए-नए फीचर्स को लॉन्च करने की घोषणाएं कर रहा है। इन फीचर्स का यूजर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह सभी फीचर्स Whatsapp के इस्तेमाल को आसान बनाने के साथ कई सारे बेनिफिट्स लेकर आने वाले हैं। जानिए Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स के बारे में।

WhatsApp कई सारे अमेजिंग फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिन्हें यह बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स जैसे स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर, कॉन्टैक्ट नॉट्स फीचर, डायलर फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications