WhatsApp से अब आप भी बिजली बिल का कर सकेंगे भुगतान, यहां जानें तरीका

WhatsApp Pay Electricity Bill: अगर आप भी व्हाट्सएप यूजर्स है तो अब घर बैठे आप बिजली बिल का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। कंपनी ने अपने यूजर्स को सहूलियत देते हुए इस सर्विस को शुरू कर दिया है। वरना इससे पहले लोगों को बिजली बिल भुगतान करने के लिए ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे पहले में आपने अभी तक पेटीएम और फोन पे जैसे ऐप्स से बिजली बिल का भुगतान किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है अब आप व्हाट्सएप से भी इस काम को आसानी से कर सकते हैं।
हालांकि अभी इस सर्विस का लाभ केवल मध्य प्रदेश के लोग ही उठा सकते हैं। जिनके लिए मध्य क्षेत्र की विद्युत कंपनियों ने व्हाट्स एप से पेमेंट लेने की प्रक्रिया को स्टार्ट किया है। ऐसे में अब व्हाट्सएप एप पर बस एक क्लिक की मदद से यूजर्स बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
ऐसे करें बिजली बिल का भुगतान
बिजली विभाग के अनुसार यह बिल का भुगतान करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका है, जिससे आपके पैसों के साथ किसी प्रकार की धोखधड़ी नहीं की जा सकती। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट को व्हाट्स एप नंबर से एड करना होगा, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का टोल फ्री नंबर 07552551222 सबसे पहले सेव कर लें। इसके बाद व्हाट्सएप पर इस नंबर का चैट बॉक्स खोलें। यहां HI टाइप कर आपको इस नंबर पर सेंड करना होगा। इसके बाद आपके पास कई ऑप्शन्स दिखने लगेंगे, जिनमें से एक व्यू एंड पे बिल ऑप्शन शो होगा, क्लिक करके निर्देशों का पालन कर आप बिल भर सकते हैं। आप चाहें तो इसके पोर्टल mpcz.in पर जाकर या फिर 1912 नंबर पर कॉल कर बिजली बिल भुगतान की जानकारी डिटेल में ले सकते हैं। आपको बता दें, फोन में व्हाट्सएप पे की सुविधा ना होने पर आप अन्य प्लेटफॉर्म जैसे- फोन-पे, गूगल-पे या पेटीएम के जरिए UPI पेमेंट भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







