Home
Apps

Paytm ने लॉन्च किया 'COVID-19 Vaccine Slot Finder' फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है और वैसे-वैसे वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। लेकिन अभी स्लॉट खाली न होने की समस्या बहुत देखने को मिल रही है। इस कारण अब Paytm ने भी लोगों को वैक्सीन के स्लॉट की उपलब्धता को देखने के लिए मिनी ऐप स्टोर पर एक प्लेटफॉर्म 'COVID-19 Vaccine Slot Finder' लॉन्च किया है।

Paytm ने लॉन्च किया 'COVID-19 Vaccine Slot Finder' फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट फ़ाइंडर नामक नए फीचर शुरू करने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा किया है।

COVID-19 Vaccine Slot Finder को Android और iOS उपकरणों दोनों के लिए पेटीएम ऐप में लाया गया है। टूल CoWIN से रीयल टाइम डेटा लेता है, जो कि भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्लेटफार्म लोगों को अगले चार सप्ताह तक वैक्सीन के स्लॉट की उपलब्धता की जांच करने में मदद करेगा। इसके लिए, उन्हें व्यक्तिगत रूप से आयु समूह (18+ या 45+) के साथ अलग-अलग पिन कोड या जिले की जानकारी दर्ज करनी होगी।

यदि कोई स्लॉट उपलब्ध है, तो यूजर्स एक तारीख को सेलेक्ट कर सकते हैं और अपोइंटमेंट बुक करने के लिए CoWIN वेबसाइट या ऐप पर ले जाया जाएगा। पेटीएम वैक्सीन स्लॉट फ़ाइंडर CoWIN प्लेटफॉर्म से स्लॉट की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय पर डेटा प्राप्त करता है, लेकिन यहाँ अपोइंटमेंट को बुक नहीं किया जा सकता है, बुकिंग के लिए CoWIN की जरूरत पड़ती है।

COVID-19 वैक्सीन का खाली स्लॉट की जानकारी कैसे देखें

Step 1: इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर पेटीएम को Install कर देना है।

Step 2: फिर आपको मिनी ऐप स्टोर सेक्शन पर स्क्रॉल करना है।

Step 3: आपको यहां वैक्सीन फ़ाइंडर ऑप्शन दिखेगा।

Step 4: यदि आपको यह विकल्प नहीं दिख रहा है तो All पर टैप करें और फिर COVID-19 वैक्सीनेशन अपोइंटमेंट बैनर पर टैप करें।

Step 5: इसके बाद अपना पिन कोड / जिले का नाम दर्ज करें, और 18+ और 45+ आयु समूह को सेलेक्ट करें।

Step 6: उपलब्ध स्लॉट देखने के लिए 'Check Availability' पर क्लिक करें।

फिर उपलब्ध स्लॉट के लिए अलर्ट प्राप्त करने के लिए आप 'Notify me when slots are available' के ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं। फिर जब कोई स्लॉट खाली होगा तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm has launched 'COVID-19 Vaccine Slot Finder', a platform on the Mini App Store, to check the availability of vaccine slots to citizens. Paytm founder Vijay Shekhar Sharma has shared information about launching a new feature on his official Twitter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X