Home
Apps

Paytm ने यूपीआई लाइट को किया शुरू, अब यूजर्स UPI PIN या इंटरनेट के बिना कर सकें लेनदेन

Paytm ने यूपीआई लाइट को किया शुरू

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) यूपीआई लाइट के साथ लाइव हो गया है, जो कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा कई छोटे-मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए इनेबल फीचर है।

पेटीएम ने यूपीआई लाइट वर्किंग कैपेसिटी इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई थी ताकि यूजर्स यूपीआई पिन या इंटरनेट के बिना 200 रुपये से कम का लेनदेन कर सकें। लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक, जो कि कंपनी का अपना बैंक है, ने शुरुआत में सर्विस का सपोर्ट नहीं किया। आज के लॉन्च के साथ, यूजर्स बीना परेशानी के लेनदेन के लिए अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक बचत अकाउंट से जुड़े और अपने यूपीआई लाइट अकाउंट को सक्रिय कर सकते हैं।

यूपीआई लाइट यूपीआई पिन की जरुरत को किया खत्म

200 रुपये तक के पेमेंट्स के लिए, यूपीआई लाइट यूपीआई पिन की जरुरत को खत्म कर देता है। कंपनी ने कहा कि यूपीआई लाइट विशेष रूप से पेटीएम ऐप पर उपलब्ध है। यहां पेटीएम पर यूपीआई लाइट सर्विस के लिए पंजीकरण करने और इसको यूज करने का तरीका बताया गया है ।

"यूजर्स के लिए सबसे पहले यूपीआई लाइट पेश करने के बाद, अब हम अपने बैंक खाताधारकों को अपने खातों को यूपीआई लाइट से जोड़ने में सक्षम बनाने के लिए उत्साहित हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, हम देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाते हुए अपने अभिनव भुगतान प्रस्तावों को अगले लेवल तक ले जाना जारी रखेंगे।

Paytm ने यूपीआई लाइट को किया शुरू

पेमेंट का दैनिक लेनदेन हिस्ट्री

यूपीआई लाइट में दिन में दो बार अधिकतम 2,000 रुपये जोड़े जा सकते हैं, जिससे संचयी दैनिक उपयोग 4,000 रुपये तक हो जाता है। इसके अलावा, यूपीआई लाइट का यूज करके किए गए पेमेंट पीपीबी उपयोगकर्ताओं की पासबुक को डी-क्लटर कर देते हैं। ये छोटे कीमत के लेन-देन अब पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री में दिखाई देंगे।

एनपीसीआई के मुताबिक, यूजर्स को अपने बैंकों से एसएमएस के रूप में यूपीआई लाइट के माध्यम से किए गए सभी पेमेंट का दैनिक लेनदेन हिस्ट्री मिलेगा।

पेटीएम ने जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा लेनदेन किए

पेटीएम पेमेंट्स बैंक जनवरी 2023 में 1,765.87 मिलियन से ज्यादा लेनदेन के साथ लगातार 20 महीनों तक सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक बना रहा, जो देश के सभी प्रमुख बैंकों से आगे रहा। एनपीसीआई की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 389.61 मिलियन पंजीकृत लेनदेन के साथ, बैंक यूपीआई लेनदेन के लिए टॉप 10 प्रेषक बैंकों में से एक है। जनवरी में, PPBL ने एक जारीकर्ता बैंक के रूप में 58.34 मिलियन लेनदेन और एक एक्वायरर बैंक के रूप में 47.71 मिलियन लेनदेन संसाधित किए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm launched the UPI Lite functionality earlier this month to enable users to do transactions below Rs 200 without a UPI PIN or internet. But Paytm Payments Bank, which is the company's own bank, did not initially support the service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X