Paytm पर Travel Carnival स्पेशल सेल शुरू, इस दिन तक सस्ते में बुक करें फ्लाइट टिकट
Paytm Freedom Travel Carnival: फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) के बाद अब पेटीएम (Paytm) पर भी Freedom Travel Carnival स्पेशल सेल की शुरूआत हो चुकी है। यह सेल 1 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक जारी रहेगी। जिसके तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग पर भारी भरकम डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। अगर आप भी प्लाइट से सफर करने वाले हैं, तो आपके लिए यह समय काफी उचित है। हजारों की बचत के साथ आप भी फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री डिजिटल पेमेंट ऐप से बस और ट्रेन के टिकट को भी डिस्काउंट के साथ बुक कर सकते हैं। आपको बता दें, स्वंतत्रता दिवस के मौके पर इस सेल के तहत Air Asia, Indigo, Vistara सहित इस फ्लाइट की टिकट पर बंपर छूट मिल रहा है।
दरअसल पेटीएम पर Paytm Freedom Travel Carnival सेल 1 अगस्त से शुरू हो चुका है जो 10 अगस्त तक चलेगा। इस सेल के तहत पेटीएम अपने ग्राहकों को ऑफर्स के साथ सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक करने का मौका दे रहा है। खास बात यह है कि, फ्लाइट के अलावा ग्राहक डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm से बस और ट्रेन की भी टिकट बुकिंग डिस्काउंट के साथ कर सकते हैं। Paytm की मानें तो बैंक ऑफर्स के साथ डोमेस्टिक फ्लाइट यानि कि, घरेलू फ्लाइट बुक करने पर ग्राहकों को 15%तक की छूट मिलेगी। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग पर 10 % तक के डिस्काउंट का लाभ पा सकते हैं। साथ ही फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर कम प्रीमियम पर 100 % रिफंड का भी ऑप्शन मिल रहा है।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर पाएं 15% तक की छूट
आपको बता दें, टिकट बुकिंग के समय पेटीएम से RBL बैंक और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर साथ डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 15 % और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर 10% तक का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी Paytm Wallet और Paytm postpaid इस्तेमाल करने पर घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 12% डिस्काउंट दे रही है। जिसके तहत आप एयर इंडिया , एयरलाइंस इंडिगो, एयर एशिया, विस्तारा, स्पाइस जेट, अकासा एयर जैसी फ्लाइट की टिकट डिस्काउंट के साथ बुक कर सकते हैं। पेटीएम के अनुसार, कस्टमर्स जीरो कन्वीनिएंस फीस के साथ फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।इसके अलावा पेटीएम पर स्टूडेंट, सीनियर सिटीजन और सैनिकों को अलग से स्पेशल किराया ऑफर मिल रहा है।
बस और ट्रेन टिकट पर छूट
वहीं ट्रेन टिकट की UPI से बुकिंग करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज आपको नहीं देना होगा। बस टिकट की बुकिंग UPI के जरिए करने पर आप 25 % तक का डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। CRAZTSALE पेटीएम कोड यूज करने पर 25 % तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








