Home
Apps

PhonePe ने भारत में Indus App Store लॉन्च किया, गूगल प्ले स्टोर से सीधा मुकाबला, जानिए क्या कुछ है खास

Indus App Store: अपने स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store की मदद लेनी पड़ती है। हालांकि अब तक इसका कोई ऑप्शन भी नहीं था। लेकिन अब फोनपे (Phonepe) ने अपना एक नए ऐप स्टोर लॉन्च कर दिया है।

इस नए ऐप स्टोर को कंपनी ने कल यानी 21 फरवरी को लॉन्च किया है। जिसे इंडस ऐप स्टोर नाम दिया गया है। यह भारत में तैयार किया गया एक एंड्रॉयड ऐप स्टोर है, जिसका सीधा मुकाबला गूगल प्ले स्टोर से होगा।

PhonePe ने Indus App Store लॉन्च किया, गूगल प्ले स्टोर से सीधा मुकाबला

गूगल प्ले स्टोर से होगी कड़ी टक्कर: गौरतलब है कि, साल 2023 सितबर में कंपनी ने अपने इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों को अपने-अपने ऐप्स पब्लिश करने के लिए कहा था।

आपको बता दें, भारत के ज्यादातक एंड्रॉयड यूजर्स अपने स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर की मदद लेते हैं, लेकिन अब उनके पास एक ऑप्शन इंडस का भी होगा। लोग अब इंडस ऐप स्टोर से भी अब एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

PhonePe ने Indus App Store लॉन्च किया, गूगल प्ले स्टोर से सीधा मुकाबला

इंडस ऐप स्टोर की खूबियां: सबसे पहले आपको बता दें, indus App Store आपके फोन पर ऐप्स इंस्टॉल करने का एक विकल्प है। अभी वर्तमान में यह एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।

इस लेटेस्ट ऐप को लेकर कंपनी ने बताय कि, इसमें अब तक 45 अलग-अलग कैटीगरी में लगभग 2 लाख से भी ज्यादा मोबाइल ऐप्स और गेम्स को जोड़ा जा चुका है।

PhonePe ने Indus App Store लॉन्च किया, गूगल प्ले स्टोर से सीधा मुकाबला

इसके साथ ही यूजर्स को इस ऐप में हिंदी और इंग्लिश समेत टोटल 12 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। जिसमें भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी शामिल किया गया हैं।

इंडस ऐपस्टोर को ऑफिशियली वेबसाइट- indusappstore.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है। जहां से यूजर्स इसकी एपीके फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि, सितंबर में इंडस ऐप के बारे में कंपनी ने पहली बार जानकारी देते हुए बताया था कि, इस स्टोर में पहले साल किसी भी डेवलपर्स के लिए अपने ऐप को रजिस्टर कराना बिल्कुल फ्री होगा।

फोनपे के को-फाउंडर समीर निगम ने उस वक्त यह भी कहा था कि, डेवलपर्स उनके प्लेटफॉर्म पर किसी भी पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी का इसे लेकर दावा है कि, यह ऐप स्टोर पर ईमेल और चैटबॉट के जरिए 24X7 कस्टमर केयर सपोर्ट की फैसलिटी भी दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
PhonePe has launched Indus App Store in India, which is a completely indigenous app store of India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X