Home
Apps

YouTube पर खेलें 75 से भी अधिक गेम्स, ऐप कर रहा Playables फीचर को अपडेट

YouTube एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसमें वह अपने 'Playables' फीचर को अपडेट करने जा रहा है। YouTube के Playables फीचर को मोबाइल ऐप पर तो इस्तेमाल किया ही जा सकता है। लेकिन अब इस फीचर का इस्तेमाल कम्प्यूटर यूजर्स द्वारा भी किया जा सकेगा।

साल 2023 में रोलआउट किया गया यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग के बाद अब सभी के लिए पेश हो गया है। Playables फीचर की मदद से आप सीधे YouTube में ही छोटे-छोटे और मनोरंजन से भरपूर गेम खेलने का आनंद ले सकते हैं। वहीं यूट्यूब पर इस फीचर से इंटरटेनमेंट के और भी अधिक ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

YouTube कर रहा अपने Playables फीचर को अपडेट

छोटे-छोटे गेम्स खेलने की मिलेगी सुविधा

Playables फीचर आपको डायरेक्ट YouTube के अंदर ही छोटे-छोटे फ्री गेम्स खेलने की सुविधा देता है। ये गेम्स इतने छोटे होते हैं कि इन्हें बिना डाउनलोड किए ही खेला जा सकता है। आप इन गेम्स को मोबाइल या कम्प्यूटर दोनों में से किसी भी ऑप्शन पर खेल सकते हैं।

Google का कहना है कि यह नया फीचर YouTube पर मनोरंजन का नया साधन है, इसकी वजह से इस ऐप के यूजर्स को मनोरंजन के अधिक साधन से जुड़ने का मौका मिलेगा और खेल का अनुभव भी मजेदार हो जाएगा।

75 से ज्यादा गेम्स की होगी च्वॉइस

बता दें कि YouTube पर इस फीचर में 75 से भी ज्यादा गेम्स की च्वॉइस दी जा रही है। Playables फीचर में हर तरह के गेम्स का शौक रखने वालों के लिए कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा। इसके कुछ फैमस गेम्स जैसे- Angry Birds Showdown, Cut the Rope और Trivia Crack खेलने को मिलेंगे।

साथ ही आप एक्शन और स्पोर्ट्स गेम्स जैसे- Brain & Puzzle, Acrade, Role-Playing & Strategy, Board % Card, Trivia & Word और Simulation में से भी ऑप्शन देख सकते हैं।

इस फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

यूट्यूब पर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको होमपेज पर एक अलग से सेक्शन नजर आएगा, जिसमें गेम्स की लिस्ट मौजूद होगी। आप इन गेम्स को 'Explore' मेन्यू में Podcasts के नीचे मिलने वाले नए Playables पेज से भी देख सकते हैं। इस पेज पर जाकर यूजर्स कई तरह के गेम्स देख भी सकते हैं और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार चुन भी सकते हैं। इन गेम्स को आप किसी भी गेम की इमेज पर क्लिक कर तुरंत खोल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Play more than 75 games on YouTube, the app is updating the Playables feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X