Tik-Tok पर पोर्न कंटेंट जारी, बैन करने की मांग हुई भारी
मोस्ट पॉप्युलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok काफी कम समय में ही पॉपुलर हो गया। दुनियाभर में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में भी यह ऐप काफी ज्यादा चर्चा में है। आए दिन TikTok पर बनाई गई वीडियो वायरल होती रहती हैं। हालांकि TikTok के लिए आने वाले दिनों में मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

दरअसल, यह प्लेटफॉर्म यूजर्स द्वारा अपलोड किए जा रहे अश्लील कंटेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते इस ऐप को आने वालों दिनों में बंद भी किया जा सकता है। बता दें, तमिलनाडु इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के मिनिस्टर M Manikandan ने असेंबली में राज्य सरकार से TikTok पर बैन लगाने की मांग की है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो रहा है।
TikTok पर पोर्न कंटेंट होता है शेयर
इतना ही नहीं, रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि कई लोग TikTok पर पॉर्न कंटेंट को अपलोड कर रहे हैं और ऐप कंपनी इस कंटेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। बता दें, इससे पहले भी टेक्नोलॉजी मिनिस्टर M Manikandan ने सुसाइड गेम्स, लेबल्ड ब्लू व्हेल चैलेंज को बंद करने की मांग की थी। वहीं, क्विंट की रिपोर्ट में कहा गया था कि तमिलनाडु सरकार केंद्र सरकार से TikTok ऐप को बंद करने की मांग कर चुकी है। टेक्नोलॉजी मिनिस्टर ने कहा कि यह ऐप राज्य में पोर्नोग्राफी कंटेंट को बढ़ाने का काम कर रही है, जो राज्य और देश दोनों के लिए ठीक नहीं है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस ऐप को जल्द बंद कर दिया जाएं।


Click it and Unblock the Notifications