क्या आपने ट्राय की प्रिज्मा फोटो एडिटिंग एप?
इन दिनों आपको दो ही तरह के स्मार्टफोन यूजर्स देखने को मिलेंगे, एक जो पोकेमॉन के पीछे भाग रहे हैं और दूसरे जो प्रिज्मा एप से फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इन दोनों ही एप का फीवर आपको हर जगह ही देखने को मिलेगा।
प्रिज्मा, फोटो फ़िल्टरिंग एप से कहीं ज्यादा है। इसमें एडवांस आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी दी गई है। जो आपकी फोटो को एनालाइज कर उसे आर्ट में बदल देती है। यह एप इन दिनों काफी पॉपुलर हो गई है। सोशल मीडिया पर इस एप के प्रति लोगों की दीवानगी देखि जा सकती है।
आकर्षक आर्ट वर्क
प्रिज्मा एप आपके फोटो पर फ़िल्टर का इस्तेमाल कर उसे एक आकर्षक आर्ट वर्क में बदल देती है।
फिल्टर्स
यह एप आपकी किसी भी फोटो को एक शानदार पेंटिंग में बदल सकती है। जो कि एक रियल पेंटिंग लगती है।
स्टाइल
इस एप पर आपको कई तरह के स्टाइल मिलेंगे, जैसे विंसेंट वैन गोघ, पाब्लो पिकासो, एडवर्ड मुंच और भी कई।
इंस्टाग्राम के लिए बेस्ट
इंस्टाग्राम व फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर फोटो शेयर करने के लिए के लिए यह एक शानदार एप है।
प्रिज्मा अभी iOS के लिए है
इस एप को आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि यह अभी केवल iOS प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है, इसका एंड्रायड वर्जन जल्द ही डेवलपर उपलब्ध करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








