रेलवे का ऑल-इन-वन ऐप: ट्रेन की यात्रा होगी आसान, यात्रियों को एक ही जगह मिलेगी सारी सुविधाएं
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आप IRCTC ऐप का इस्तेमाल जरूर ही करते होंगे। लेकिन लाइव ट्रेन स्टेटस ट्रैक करने का इस पर ऑप्शन अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अपने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक ऑल-इन-वन ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जिसके दिसंबर में आने की संभावना है।
भारत में रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में टिकट बुक करने के लिए यूजर्स को कई अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करना होता है। यूजर्ट टिकट बुक करने से लेकर PNR स्टेटस चेक करना हो या फिर लाइव लोकेशन ट्रेक करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन अब रेलवे अपने यूजर्स की इस समस्या का समाधान करने के लिए सभी फीचर्स एक-साथ लाने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए रेलवे ऑफिशियल ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
कैसे होगा ऐप का इस्तेमाल
इस ऐप को टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर सफर के दौरान और इसके बाद मिलने वाली ढेरों सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इस नए ऐप को लाने के पीछे रेलवे का लक्ष्य अपने यात्रियों की जर्नी को आसान बनाना है और यूजर्स को सभी जगह पर सारी सुविधाएं देना है, ताकि उन्हें अपनी यात्रा के दौरान भटकने की जरूरत ना पड़े।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया ऐप सभी यात्रियों के लिए अगले महीने दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। रेलवे का यह ऐप IRCTC और यात्रियों के बीच एक इंटरफेस की तरह ही काम करेगा।
अलग-अलग ऐप्स का यूज होगा खत्म
रेलवे से जुड़ी अलग-अलग सर्विसेज और सुविधाओं के लिए अभी यूजर्स को कई ऐप्स की मदद लेनी होती है। ट्रेन का टिकट बुक करने, उसमें बदलाव करने या फिर कैंसिलेशन के लिए IRCTC Rail Connect ऐप काम आता है।
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC e-Catering और शिकायत या सुझाव के लिए Rail Madad ऐप का यूज होता है। इसके अलावा, UTS और National Train Enquiry System का भी यूज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








