RBI का Paytm पर बड़ा एक्शन, 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस नहीं देगा , जानें क्या है पूरा मामला
ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज देने वाली कंपनी पेटीएम (Paytm) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक्शन लिया है। जी हां, आपने सही सुना, आइए आपको आगे क्या है, पूरा मामला इसकी डिटेल बताते हैं।
दरअसल बीते बुधवार यानि 31 जनवरी को Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) पर आरबीआई ने नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। जिससे अब PPBL के साथ कोई नया ग्राहक नहीं जुड़ सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ये आदेश बुधवार को ही जारी किया है।

Paytm Payment Bank में नए कस्टमर्स जोड़ने की पाबंदी के साथ ही RBI ने ये आदेश भी जारी किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और FASTag में डिपॉजिट/टॉप-अप स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बैंक के ग्राहकों द्वारा सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, प्रीपेड इस्ट्रूमेंट्स, फास्टैग (FASTag), नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) समेत अपने खातों से बचे राशि की निकासी या फिर उपयोग की अनुमति बिना किसी प्रतिबंध के दी जाएगी।
यानी कि, आरबीआई ने यह साफ कर दिया है कि सेविंग्स बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग सहित अन्य में पहले से डिपॉजिट कैश को निकालने या फिर इसका इस्तेमाल बिना रोक-टोक के किया जा सकेगा। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ये एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के सेक्शन 35A के तहत लिया है।
RBI ने पेटीएम पर एक्शन क्यों लिया- रिजर्व बैंक की ओर से Paytm Payment Bank पर लिए गए इस एक्शन को लेकर बताया गया है कि, एक ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटर्स के द्वारा सत्पापित रिपोर्ट के बाद पेटीएम की बैंकिंग सर्विस में गैर अनुपालन और मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताएं उजागर हुई हैं।

इस सबके बीच ये फैसला लिया गया है और आदेश के तहत नए ग्राहक जोड़ने पर बैन के साथ ही आगामी 29 फरवरी 2024 के बाद से मौजूदा ग्राहकों के अकाउंट्स में भी ट्राजैक्शंस पर रोक लगा दी गई है.
आपको बता दें, कंपनी की एनालिस्ट मीट में छोटे साइज के पोस्टपेड लोन घटाने और बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन बढ़ाने के प्लान का ऐलान किया गया था।
कंपनी की यह प्लान ब्रोकरेज हाउसेस को पसंद नहीं आई और उन्होंने कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में कटौती कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि, पेटीएम पर आरबीआई के इस एक्शन का प्रभाव कंपनी के शेयरों पर भी दिख सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







