Instant Loan Apps से लोन ले रहे हैं तो RBI की इस चेतावनी को जरूर पढ़ें..!
अगर आप मोबाइल ऐप के ज़रिए लोन लेते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आरबीआई ने चेतावनी जारी की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को अनाधिकृत तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के ज़रिए लोन लेने वालों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। आरबीआई ने कहा है कि मोबाइल ऐप के ज़रिए लोन लेने वाले लोग सतर्क रहें और लोन वाली कंपनी की जांच करें। साथ ही ये भी कहा गया कि भ्रामक गतिविधियों से दूर रहें।

बैंक ने दिए ये सुझाव
# केवाईसी की कॉपी भी अनाधिकृत एप से शेयर ना करें।
# https:achet.rbi.org.in पर जाकर शिकायत करें।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई ऐसी वेबसाइट्स या ऐप हैं जो बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के लोगों को लोन देती है। लेकिन इसके बदले उनसे मोटा ब्याज़ और अन्य शुल्क वसूलती है। इतना ही नहीं ये फ्रॉड प्लेटफॉर्म्स लोगों के डेटा और अन्य जानकारियों का भी गलत इस्तेमाल करती है।
लोन देने वाले ऐप्स का गलत तरीका
ग्राहकों को वॉर्निंग देते हुए आरबीआई ने कहा कि वे अपने केवाईसी (अपने ग्राहकों को जाने) की कॉपी को किसी ऐसी ऐप या वेबसाइट से साझा ना करें। बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी का कहना है कि कर्ज देने वाले कुछ एप वसूली के लिए गलत तौर-तरीके अपना रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कई ऐसी वेबसाइट्स और ऐप्स का खुलासा हुआ है जो लोगों के साथ फ्रॉड कर रही है। ये ऐप्स ज्यादातर चाइनीज़ पाई गई हैं जो कि सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर लोगों को लोन दे रही हैं। लेकिन बाद में पैसे वापसी में देरी होने पर यूज़र्स की फोन में मौजूद फोटो, मैसेज आदि को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
लिहाजा, अगर आप भी किसी ऐप से लोन ले चुके हैं या किसी ऐप से लोन लेना चाहते हैं तो आरबीआई की इन गाइडलाइन्स को जरूर पढ़ें। इसके अलावा इसके संंबंध में ज्यादा जानकारी पाने के लिए आप भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर जाकर गाइडलाइन्स को विस्तार से पढ़ सकते हैं। पूरी जानकारी होने के बाद ही लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।


Click it and Unblock the Notifications








