UPI Lite यूजर्स को RBI का तोहफा, अब वॉलेट में बार-बार पैसे डालने की झंझट होगी खत्म
अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा सरल समझते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए UPI Lite का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, अब अगर आपके UPI Lite में पैसे कम होंगे, तो वे खुद ही एड हो जाएंगे।
हालांकि पैसे एड करने के लिए पहले आपसे परमिशन ली जाएगी कि आप ऐसा करना चाहते हैं या नहीं। वहीं अगर आप ऑटो एड की परमिशन देते हैं, तो आपके डेबिट कार्ड से 500 रुपये से कम बैलेंस होने पर ये खुद ही आपके वॉलेट में जुड़ जाएंगे।

क्या नया लेकर आया RBI
देश के करोड़ो UPI Lite यूजर्स को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बड़ा तोहफा दिया है। RBI का कहना है कि जैसे ही आपके वॉलेट में पैसे खत्म होंगे, वैसे ही बैंक से ऑटोमैटिक ट्रांजेक्शन होगा और वॉलेट में पैसे आ जाएंगे। RBI ने यह नई सुविधा लोगों को UPI Lite को अधिक से अधिक इस्तेमाल करने और इसकी ओर आकर्षित करने के लिए पेश की है।
इस सुविधा के बाद से वॉलेट में पैसे खत्म होने पर फिर से डालने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। लेकिन इस पर पूरा कंट्रोल आपका ही होगा। नए अपडेट के बाद आपको एक सेटिंग करनी होगी कि वॉलेट में पैसे कब ऑटिमेटिकली आने चाहिए। इसके लिए आपको मिनिमम अमाउंट को सेट करना होगा। जैसे ही वॉलेट की अमाउंट आपके द्वारा सेट की गई मिनिमम अमाउंट तक पहुंचेगी उसी समय बैंक ट्रांजेक्शन होगा और वॉलेट में पैसे आ जाएंगे।
UPI से कितना अलग है UPI Lite
बता दें कि UPI Lite को सितंबर 2022 में UPI से ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। पिछले कुछ सालों की बात की जाए तो UPI से ट्रांजेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। छोटे से लेकर बड़े वेंडर्स भी आजकल UPI का इस्तेमाल करते हैं। पूरे भारत में कुल UPI ट्रांजेक्शन का आधा हिस्सा 200 रुपये या उससे कम वैल्यू का होता है। इस वजह से कई बार ट्रैफिक बढ़ने से पेमेंट प्रोसेस रुक जाती है।
इसके अलावा UPI में पिन जोड़ने और अन्य प्रोसेस को फॉलो करने में भी समय लगता है। इसलिए ट्रांजेक्शन पर ट्रैफिक को कम करने और छोटी रकम का पेमेंट करने के लिए UPI Lite को लॉन्च किया गया था। बता दें कि UPI Lite के यूजर्स एक दिन में 200 रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। UPI Lite के तहत एक बार में अधिकतम 500 रुपये की पेमेंट की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







