Home
Apps

Jio Prime Friday के कैशबैक ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए इसे पढ़ें

रिलायंस जियो कंपनी ने मार्केट में आने के बाद से हमेशा अपने ग्राहकों को खुश रखने की कोशिश की है। इस कदम में जियो कंपनी ने एक और कदम उठाया है। अब कंपनी ने जियो ऐप में एक नया सेक्शन जोड़ दिया है। इस सेक्शन का नाम जियो प्राइम फ्राइडे है। इसके जरिए यूजर्स कई शॉपिंग, ट्रैवलिंग और फूड वेबसाइट या सर्विस के जरिए कूपन, कोड जैसी अन्य सुविधाओं का फायदा उठा पाएगी। आपको बता दें कि इसमें Paytm, ShopClues, McDonald's, MakeMyTrip और Oyo जैसी ढेरों सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां और वेबसाइट शामिल हैं।

Jio Prime Friday के कैशबैक ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए इसे पढ़ें

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो इन कूपन, कोड या डील्स को खुद नहीं बेच रहा है। कंपनी वेबसाइट से केवल आप तक पहुंचाने का काम कर रही है। जियो प्राइम फ्राइडे के अंतर्गत सबसे ज्यादा फायदा पेटीएम कंपनी दे रही है। जियो प्राइम फ्राइडे जरिए पेटीएम से फ्लाइट टिकट बुक करने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि याद रखें कि इस कैशबैक ऑफर का यूज़र्स सिर्फ एक बार ही फायदा उठा सकते हैं। वहीं अगर यूजर्स इस कैशबैक ऑफर का एक बार फायदा उठाना चाहते हैं तो उनकी अपनी फ्लाइट टिकट की मिनिमन वैल्यू 3,000 रुपए होनी चाहिए। आपको बता दें कि यह ऑफर 31 मार्च तक वैध है।

माई जियो ऐप के प्राइम फ्राइडे सेक्शन में पेटीएम के अलावा शोपक्लू्स (Shopclues) भी कैशबैक ऑफर दे रहा है। अगर यूजर्स प्राइम फ्राइडे सेक्शन से Shopclues के जरिए कम से कम 499 या उससे ऊपर की खरीदारी करते हैं तो उन्हें 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक यूज़र के पेटीएम अकाउंट में भेज दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ भी हर यूजर सिर्फ एक बार ही उठा सकता है।

इसी प्रकार से कई कंपनियों ने जियो ऐप के प्राइम फ्राइडे सेक्शन में विभिन्न तरीकों के ऑफर्स पेश किए हैं। अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आज फ्राइडे के दिन इस ऑफर का लाभ उठाएं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो हमें कमेंट करके बताएं। देश और दुुुनिया की तमाम तकनीकी ख़बरों को जानने के लिए हिंदी गिज़बोट से जुड़े रहें। आप हिंदी गिज़बोट के फेसबुक पेज को भी लाइक करके तमाम ख़बरें पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new section has been added to the Geo app. This section is named Geo Prime Friday. Through this, users will be able to take advantage of other features such as coupons, codes via many shopping, travel and food websites or services. Let us know that this includes service providers companies like Paytm, ShopClues, McDonald's, MakeMyTrip and Oyo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X