Instagram Reel अपलोड करने का ये है सही टाइम, भर-भर के आएंगे व्यू और लाइक
वर्तमान में Instagram का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। इस प्लेटफॉर्म का यूज लोग रील्स स्क्रॉल करने से लेकर रील्स पोस्ट करने तक में ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शॉर्ट वीडियो मेकर प्लेटफॉर्म पर रील पोस्ट करने का सही समय क्या होता है?
दरअसल, रील्स का भी पोस्ट करने का सही समय होता है। उसी पर आपकी पोस्ट पर आने वाले व्यू और लाइक निर्भर करते हैं। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करते समय इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपको भी अपने इंस्टाग्राम पर अधिक व्यूज पाने और रीच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वैसे तो Instagram पर रील्स में क्वालिटी और कन्टिन्यूटी बहुत जरूरी होती है। लेकिन इसके अलावा, आपका रील को सही टाइम पर पोस्ट करना भी जरूरी होता है। यहां जाने कि आपको इंस्टाग्राम रील्स को किस समय पोस्ट करना चाहिए?
Instagram पर रील्स पोस्ट करने का सही समय
इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म के हिसाब से आपको उस समय रील्स पोस्ट करना चाहिए, जब आपके सबसे ज्यादा फॉलोवर्स एक्टिव हो। सही टाइम पता करने के लिए आपको अपने Instagram के Insight/Professional Dashboard सेक्शन को चेक करना होगा। यहां पर आप आपको आसानी से एक्टिव यूजर्स की टाइमिंग शो हो जाएगी।
यहां पर आपको अकाउंट की कई सारी जानकारी भी मिल जाएगी कि आपकी कौन-सी रील और फोटोज को अधिक पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह सब जानकारी आप तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब आपका अकाउंट क्रिएटर या बिजनेस है।
बात करें रील्स पोस्ट टाइमिंग की तो आपको ज्यादातर सुबह 6 बजे, 9 बजे, 12 बजे, शाम 3 बजे या 6 बजे रील्स पोस्ट करना चाहिए। अगर आप रात में अपनी रील्स पोस्ट करना चाहते हैं, तो आपको रात 9 बजे और 11 से 12 बजे के बीच रील्स पोस्ट करनी चाहिए।
क्योंकि ज्यादातर लोग रात में इंस्टाग्राम चलाना अधिक पसंद करते हैं, तो आप रात में भी रील्स पोस्ट करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप आर्टिकल में बताए गए टाइम पर रील्स पोस्ट करते हैं, तो शायद आपको अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक व्यूज लाने और रीच बढ़ाने में मदद मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications








